{"_id":"124-63229","slug":"Lucknow-63229-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट में रखा जाएगा क्रिकेट स्टेडियम प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट में रखा जाएगा क्रिकेट स्टेडियम प्रोजेक्ट
Lucknow
Updated Wed, 17 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। सुल्तानपुर रोड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और खेल परिसर के प्रस्ताव को प्रदेश कैबिनेट की आगामी मीटिंग में पास करवाया जाएगा। स्टेडियम के ले आउट से लेकर तमाम बिंदुओं की खामियों को अब दूर किया जा रहा है। इस संबंध में अतिमहत्वपूर्ण मीटिंग आवास विभाग में हुई। जिसमें प्राधिकरण के अनेक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में स्टेडियम के नजदीक से गुजरने वाले नाले का एलाइनमेंट स्टेडियम से लगते रोड की सीध में रखने को लेकर चर्चा की गई। स्टेडियम के लिए टेक्निकल बिड ओपन करने की कार्यवाही फिलहाल 19 जुलाई को प्रस्तावित है।
सुल्तानपुर रोड पर एलडीए पीपीपी मॉडल पर 117 एकड़ का इंटरनेशनल खेल परिसर बनाने जा रहा है। इस खेल परिसर में एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के अलावा कई अन्य खेलों के लिए व्यवस्था की जाएगी। 77 एकड़ में खेल गतिविधियां होेंगी, जबकि बकाया भूमि का इस्तेमाल निर्माणकर्ता कंपनी रीयल इस्टेट गतिविधियों के लिए करेगी। फिलहाल प्री बिड के बाद छह कंपनियों ने अपनी इच्छा इस परियोजना को लेकर व्यक्त की है। अगले दो वर्ष में परियोजना को पूरा किए जाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को अगली कैबिनेट बैठक में पास किया जाना है। इसको लेकर सचिव आवास राजीव अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें प्राधिकरण से उपाध्यक्ष अष्टभुजा प्रसाद तिवारी सहित कई अधिकारी पहुंचे। स्टेडियम के नजदीक से एक नाला गुजरेगा। इस नाले के एलाइनमेंट को स्टेडियम की सीध रखने के लिए ले आउट को मंजूरी दी गई। इस परिवर्तन के साथ यह प्रस्ताव कैबिनेट के सम्मुख रखा जाएगा।