फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   डॉक्टर लेते रहे चाय की चुस्की बच्ची की मौत

डॉक्टर लेते रहे चाय की चुस्की बच्ची की मौत

Mon, 15 Jul 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Mon, 15 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के डॉक्टरों की संवेदनहीनता खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर रविवार को चाय की चुस्की लेते रहे और दर्द से तड़पती मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया। डॉक्टर की संवेदनहीनता से नाराज ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के टॉल फ्री नंबर पर उसकी शिकायत भी कर दी। जैसे ही मामले की सूचना महानिदेशक तक पहुंची स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सीएचसी प्रभारी डॉ. योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। मोहनलालगंज के अतरौली गांव निवासी राजनारायण शर्मा की बेटी रितु (8) को पेट में तेज दर्द हो रहा था। दर्द से बेहाल रितु को लेकर घरवाले रविवार सुबह सीएचसी पहुंचे। घरवालों ने वहां तैनात डॉ. चंद्रशेखर को ढूंढना शुरू किया। पता चला कि वो बाहर एक दुकान पर बैठे चाय पी रहे हैं। परिजनों ने डॉक्टर के पास जाकर रितु की गंभीर हालत का हवाला देते हुए उसका इलाज करने की गुहार लगाई लेकिन संवेदनहीन डॉक्टर ने उनकी नहीं सुनी। लगभग 15 मिनट तक तड़पने के बाद रितु ने इमरजेंसी में दम तोड़ दिया। इससे नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। उधर बच्ची की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। इसी बीच एक परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के टॉल फ्री नंबर पर शिकायत की। स्वास्थ्य महानिदेशालय स्थित कंट्रोल रूम में शिकायत पहुंचने के बाद महानिदेशक डॉ. डीके श्रीवास्तव ने सीएमओ को फटकार लगाई। इसके बाद सीएचसी प्रभारी डॉ. योगेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इमरजेंसी ऑफिसर डॉ. चंद्रशेखर को मोबाइल फोन से कॉल की। इसके बावजूद वे अस्पताल नहीं पहुंचे। सीएचसी में हंगामे की खबर पाकर पुलिस भी आ गई। सीएचसी प्रभारी और पुलिस ने रितु के परिजनों को समझकर शांत कराया। उन्होंने डॉ. चंद्रशेखर के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन रितु का शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed