{"_id":"124-62923","slug":"Lucknow-62923-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में फिर गुंडाराज, राजधानी में दबंगों ने मचाया आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में फिर गुंडाराज, राजधानी में दबंगों ने मचाया आतंक
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 13 Jul 2013 10:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमती नगर के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में दस मोटरसाइकिलों पर सवार दबंगों ने शुक्रवार सुबह रिसहापुरवा स्थित एक फास्ट फूड कॉर्नर पर धावा बोला।
विज्ञापन
तोड़फोड़ के विरोध पर नौकरों को जमकर धुना और सामान उठाकर सड़क पर फेंक दिया। फास्ट फूड कॉर्नर के मालिक ने थाने में तहरीर दी है।
गोमतीनगर के विभूति खंड रिसहापुरवा निवासी विकास कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 7:45 बजे दस बाइक उसके फास्टफूड कॉर्नर के बाहर रुकी और उनसे उतरे 20 लोगों ने धावा बोल दिया।
विज्ञापन
डंडा, रॉड, सरिया व तमंचों से लैस दबंगों को तोड़फोड़ करते देख नौकरों ने विरोध किया तो हमलावरों ने उनकी पिटाई की। इसके बाद फास्टफूड कॉर्नर में रखा फ्रिज, बैनमैरी, माइक्रोवेव, इंडक्शन कूकर, डीफ्रीजर, मिक्सर व क्रॉकरी सड़क पर फेंक दी।
विज्ञापन
खाने का तमाम सामान व कोल्डड्रिंक्स की बोतलें सड़क पर फेंक तोड़ डाली। चीखपुकार पर आसपास के लोगों के आने पर हमलावर भाग निकले।
विकास ने रिसहापुरवा के जयप्रकाश मिश्रा, अनिल गुप्ता आदि पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। विकास का कहना है कि दबंगों द्वारा जमीन पर कब्जे के इरादे से उसके फास्टफूड कॉर्नर पर हमला कराया गया है।