फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   lord vishnu going for a long sleep

थमेगी बैंड-बाजा-बारात, सोने जा रहे हैं भगवान

Fri, 12 Jul 2013 10:13 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 12 Jul 2013 10:13 AM IST
विज्ञापन
lord vishnu going for a long sleep

बैंड-बाजा के साथ बारातों के अब चंद दिन ही बचे हैं, क्योंकि हरिशयनी एकादशी के साथ ही भगवान अगले चार महीनों के लिए सो जाएंगे।

विज्ञापन


इसी के साथ शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों पर उनके उठने तक विराम लग जाएगा।

आषाढ़ शुक्ल पक्ष एकादशी हरिशयनी एकादशी पर शुक्रवार को व्रत-पूजन के बाद भगवान विष्णु चार माह के लिए सो जाएंगे।

भगवान 13 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी यानी देवोत्थानी एकादशी पर जागेंगे और उसके बाद से ही शादियों की सहालगें और मंगल कार्य शुरू होंगे।

महानगर निवासी आचार्य प्रदीप ने बताया कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष एकादशी शुक्रवार को है। उस दिन से चातुर्मास भर भगवान विष्णु निद्रामग्न रहेंगे। इस दौरान विवाह, मांगलिक कार्य रुके रहेंगे।

आचार्य ने बताया कि चूंकि वर को नारायण का ही रूप माना जाता है, इसलिए उनके विश्रामकाल में वैवाहिक कार्य करना श्रेयस्कर नहीं रहता।

उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी (जिसे देवोत्थानी एकादशी या हरिप्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है) पर देवताओं के जागने के साथ ही मांगलिक कार्य शुरू हो सकेंगे।
विज्ञापन


एकादशी पर ऐसे करें पूजा
आचार्य प्रदीप के मुताबिक एकादशी पर रात में विष्णु पूजन कर उनका दुग्धधारा और नारायण सूक्ति से अभिषेक करना चाहिए। भोग लगाकर उन्हें सुंदर आसन पर वस्त्रादि के साथ शयन करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य के मुताबिक देवताओं के सोने से पहले तीन उत्तम मुहूर्तों वाली 12, 13 और 16 जुलाई की सहालगें बची हैं।

भगवान के जागने के बाद 53 सहालगें
13 नवंबर को हरिप्रबोधिनी-देवोत्थानी एकादशी पर भगवान के जागने के बाद वर्तमान संवत्सर 2070 में शादी-विवाह के लिए कुल 53 लग्नें होंगी। नवंबर में 18 से सहालगें शुरू होंगी लेकिन दिसंबर में खरमास लगने के चलते 16 दिसंबर से एक बार फिर सहालगों का दौर थमेगा।

नवंबर: 18, 19, 24, 25, 27, 28, 29 और 30।
दिसंबर: 2, 3, 4, 6, 10, 11, 12, 15 और 16।
जनवरी: 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29।
फरवरी: 3, 4, 5, 8, 9, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25 और 26।
मार्च : 2, 3, 4, 7, 8, 9 और 14।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed