{"_id":"124-62838","slug":"Lucknow-62838-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरभ को लखनऊ लाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौरभ को लखनऊ लाने की तैयारी
Lucknow
Updated Sat, 13 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ । 20 जून को दिल्ली पुलिस के छह जवानों को बेहोश कर भागने वाले शातिर अपराधी सौरभ शर्मा को पूछताछ के लिए लखनऊ लाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। लखनऊ जीआरपी ने बृहस्पतिवार को तिहाड़ जेल में उसे रिमांड पर लाने का वारंट तामील कर दिया है।
सौरभ रायबरेली रोड पर साढ़े तीन बीघा जमीन के लिए एक व्यापारी की हत्या के मामले में पेशी पर लाए जाने के दौरान फरार हुआ था। इस समय वह अपहरण के एक मामले में तिहाड़ जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है। मोहनलालगंज में भी उसके खिलाफ दुराचार और गैंगेस्टर के मामले दर्ज है। गैंगेस्टर के एक मामले में पेशी पर लखनऊ आया सौरभ अपने साथी प्रवेश मिश्र और हिमांशु जयसवाल की मदद से लखनऊ जंक्शन के विश्रामालय में दिल्ली पुलिस के एक एएसआई, एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल को बेहोश कर भाग निकला था। दिल्ली पुलिस ने उसे चार-पांच दिन पहले एक होटल से गिरफ्तार किया था।
हजरतगंज के एक व्यवसायी का अनुराग सिंह नामक व्यक्ति से तीन बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। अनुराग ने सौरभ को व्यापारी की हत्या करने की सुपारी दी थी। जीआरपी इसी सिलसिले में पूछताछ के लिए सौरभ को रिमांड पर लखनऊ लाएगी। इंस्पेक्टर जीआरपी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि रिमांड का वारंट तिहाड़ जेल में तामील हो गया है। तिहाड़ जेल प्रशासन की सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम जाएगी और सौरभ को लखनऊ लेकर आएगी। उससे पूछताछ के बाद ही साढ़े तीन बीघा के लिए बड़े व्यापारी की हत्या कराने की साजिश की गुत्थी सुलझ सकेगी।