{"_id":"124-62764","slug":"Lucknow-62764-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंज की तरह चमकेगा जनपथ मार्केट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंज की तरह चमकेगा जनपथ मार्केट
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 11 Jul 2013 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब हजरतगंज की तरह ही जनपथ मार्केट की हालत भी सुधर जाएगी। अतिक्रमण हटा दिए जाएंगे और जलभराव की समस्या भी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
इसे अतिक्रमण मुक्त सौन्दर्यीकरण युक्त बनाने का भरोसा मंडलायुक्त संजीव सरन ने दिलाया है। वह बुधवार को जनपथ मार्केट व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दारुलशफा की ओर जनपथ के सामने से अतिक्रमण हटाने तथा उसके सौन्दर्यीकरण के लिए योजना बनाकर कार्य होगा।
उन्होंने हजरतगंज की तरह ही जनपथ की सड़कों पर से अतिक्रमण हटाने और अव्यवस्थित पार्किंग को पटरी पर लाने की बात कही।
पुलिस मोटर साइकिल मोबाइल की व्यवस्था शुरू कराने का निर्देश देते हुए जनपथ की जलभराव, सीवर टायलेट आदि समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराने भी उन्होंने जोर डाला।
विज्ञापन
उन्होंने नगर निगम मुख्यालय से कैपिटल तक के मार्ग को सुंदर व सुव्यवस्थित बनाने व कई अन्य कार्ययोजना को जल्दी लागू कराने को कहा।