फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   llb student arrested in robbery

एलएलबी छात्र निकला लुटेरा, गिरफ्तार

Thu, 11 Jul 2013 01:46 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 11 Jul 2013 01:46 PM IST
विज्ञापन
llb student arrested in robbery

हसनगंज क्षेत्र के निरालानगर में बीती पांच जुलाई को डॉक्टर दंपती के घर घुसकर बुजुर्ग महिला से तमंचे की नोक पर लूट करने वाला कोई और नहीं बल्कि एक एलएलबी स्टूडेंट था।

विज्ञापन


पुलिस ने कल उसे दबोच लिया। उसके पास से लूटी हुई दो अंगूठियां बरामद हुई हैं।

पूछताछ में आरोपी ने कई दिनों तक मकान की रेकी करने के बाद घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। वह लूट व चोरी के मामलों में पहले भी जेल जा चुका है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अंगूठी बेचने जा रहे बदमाश की डालीगंज क्रॉसिंग के पास घेराबंदी करके पकड़ लिया।

दोस्त्ा संग की थी चोरी
इस बीच सूचना पर पहुंचे बुजुर्ग महिला के पति ने आरोपी बदमाश की शिनाख्त भी की। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम शक्ति कुमार निवासी खदरा बताया। उसने अपने साथी महफूज उर्फ टेढू निवासी मेंहदी टोला थाना अलीगंज के साथ वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


लविवि का है छात्र
आरोपी ने बताया कि वह लखनऊ विश्वविद्यालय में एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। अपने शौक पूरे करने के लिए लूट व चोरी की घटना को अंजाम देता था।

घर के हर सदस्य पर थी निगाह
डॉक्टर दंपती के घर लूट करने से पहले बदमाशों ने 15 दिन तक उनके मकान की रेकी की थी। घर आने-जाने वाले हर शख्स पर उनकी नजर थी।

उन्हें यह तक पता था कि उनकी बड़ी बेटी चांदनी घर पर रहती है और छोटी बेटी इंस्टीट्यूट जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed