फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   3 colleges of capital shine in technical education

B.Tech: इन कॉलेजों ने 'बेस्ट' कॉलेजों को छोड़ा पीछे

Wed, 10 Jul 2013 02:06 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 10 Jul 2013 02:06 PM IST
विज्ञापन
3 colleges of capital shine in technical education

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के टेक्निकल कॉलेज भले ही छात्रों की पसंद बन रहे हों लेकिन राजधानी के संस्थान भी किसी से कम नहीं हैं।

विज्ञापन


रिजल्ट के मामले में राजधानी के तकनीकी संस्थानों ने प्रदेश के कई बड़े और प्रतिष्ठित कॉलेजों को भी पीछे छोड़ दिया है।

गौतम बुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय (जीबीटीयू) ने राजधानी के तीन संस्थानों को प्रदेश स्तर पर सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले 15 संस्थानों की सूची में जगह दी है।

एक कॉलेज की हालत पस्त
हालांकि, कुछ संस्थानों की स्थिति को और भी बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है। जीबीटीयू की मानें तो राजधानी के 13 इंजीनियरिंग संस्थानों के नतीजे औसत रहे हैं, जबकि एक अन्य की स्थिति चिंताजनक है। जीबीटीयू ने बीटेक कोर्सेज चलाने वाले प्रदेश में विभिन्न तकनीकी और इंजीनियरिंग कॉलेजों का परफॉर्मेंस विबग्योर जारी किया है
विज्ञापन


हर कॉलेज में लिखित परीक्षा में शामिल छात्रों द्वारा प्राप्त नंबरों और परीक्षा में शामिल छात्रों की संख्या के आधार पर ये विबग्योर जारी किया गया है। इसमें दो लिस्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली लिस्ट को 2011-12 में बीटेक फर्स्ट और सेकंड सेमेस्टर और दूसरी लिस्ट को इसी वर्ष थर्ड और फोर्थ सेमेस्टर में लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के प्रदर्शन के अनुसार तैयार किया गया है।

इन समूहों में बंटे कॉलेज

वी बैंड: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थान
आई बैंड: बहुत अच्छा प्रदर्शन करने वाले कॉलेज
बी बैंड: अच्छा प्रदर्शन करने वाले कॉलेज
जी बैंड: संतोषजनक स्थिति वाले कॉलेज
वाई बैंड: औसत प्रदर्शन वाले संस्थान
ओ बैंड: चिंताजनक स्थिति वाले कॉलेज
आर बैंड: खराब प्रदर्शर करने वाले संस्थान

आईईटी, श्री रामस्वरूप और बीबीडी वी बैंड में
जीबीटीयू की लिस्ट के अनुसार राजधानी के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) और श्री रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट प्रदेश के उन चुनिंदा संस्थानों में से हैं, जिनके छात्रों ने थर्ड और फोर्थ सेमेस्टर में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।

इन संस्थानों को वी बैंड में रखा गया है। वहीं, बीटेक फर्स्ट और सेकंड सेमेस्टर में पूरे प्रदेश का कोई भी इंजीनियरिंग कॉलेज उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाने में असफल रहा है।


हालांकि, बहुत अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के 15 में से तीन संस्थान राजधानी के ही हैं। आईईटी, श्री रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट और बाबू बनारसी दास नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट को आई बैंड में रखा गया है।

उधर, राजधानी के लखनऊ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को थर्ड और फोर्थ सेमेस्टर में प्रदर्शन के अनुसार ओ बैंड में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed