{"_id":"124-62695","slug":"Lucknow-62695-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटपाथ पर मिला सपा विधायक के करीबी का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटपाथ पर मिला सपा विधायक के करीबी का शव
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 10 Jul 2013 01:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर में सोमवार को कानपुर देहात के सपा विधायक के एक करीबी मृत पाया गया। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
घर वालों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
स्कूल ड्राइवर था
कानपुर देहात के अहिरानी गांव निवासी कृष्णपाल सिंह का बेटा विमल प्रताप सिंह (32) पत्नी नीलू के साथ लखनऊ में रहता था। वह एक निजी स्कूल की बस चलाता था।
विमल कानपुर देहात के सपा विधायक राम स्वरूप सिंह का करीबी था।
डिप्रेशन में आकर पीने लगा शराब
एसओ गोमतीनगर देवेंद्र दूबे का कहना है कि आर्थिक परेशानी की वजह से विमल डिप्रेशन में था। इसके चलते शराब की लत लग गई थी। पूछताछ के दौरान पता चला कि सोमवार को विमल होटल दयाल पैराडाइज के पास फुटपाथ पर घूमता देखा गया था।
विज्ञापन
इसके बाद वहीं बेसुध होकर गिर पड़ा। सूचना पर पुलिस उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसओ का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।