फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   murderer of a little girl arrested, narrates story of rape

यूपी: इस कातिल ने पार कर दीं हैवानियत की हदें

Wed, 10 Jul 2013 10:41 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 10 Jul 2013 10:41 AM IST
विज्ञापन
murderer of a little girl arrested, narrates story of rape

गोमतीनगर में मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले दरिंदे ने हैवानियत की हदें पार कर डाली थीं। राजधानी में पहले हुई ऐसी वारदातों से यह बिल्कुल अलग है।

विज्ञापन


एसएसपी जे रविंदर गौड ने बताया कि दुष्कर्म या दुष्कर्म के प्रयास के बाद हत्या की वारदात पहले भी हुई हैं, लेकिन विवेक खंड-3 में मासूम के साथ जो हुआ वह बिल्कुल अलग है।
विज्ञापन


किए धारधार हथियार से वार

विवेक खंड-3 में बच्ची से दुष्कर्म के बाद शरीर पर धारदार हथियार से वार किए गए। पूरे शरीर पर चोट के निशान दरिंदे की विकृत मानसिकता की गवाही दे रहे हैं। शव को बीच सड़क पर फेंका गया। जाहिर है कोई सामान्य व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


हो रही  है दरिंदे की पहचान
आसपास के लोगों में विकृत मानसिकता के व्यक्ति की पहचान करने के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है। पता लगाया जा रहा है कि फुटपाथ पर रहने वाले तीन सदस्यीय परिवार की बिरादरी के ही कितने लोग आसपास रहते हैं? उनकी क्या स्थिति है?


परिवार से सुराग मिलने की उम्मीद

परिवार से ही कातिल का सुराग मिलने की उम्मीद है। दरिंदे ने मासूम से दुष्कर्म के बाद उसके शरीर पर आठ गंभीर वार किए थे। पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने धारदार हथियार या नुकीली वस्तु से आठ गंभीर चोटों का जिक्र किया है।

पढ़ें: दरिंदों ने मासूम का किया रेप और कर दिए टुकड़े!

दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड तैयार कर परीक्षण के लिए भेजी गई है। बच्ची की मौत शरीर पर आई चोटों से अधिक खून बहने के कारण होना पाया गया है।

पहले भी हुए ऐसे केस

वर्ष 2007 में गोमतीनगर में ही दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या हुई थी। गला घोंटने के बाद शव पार्क की झाड़ियों में फेंका गया था। डेढ़ साल पहले इंदिरानगर के चूड़ामणि का पुरवा में भी बच्ची से दुष्कर्म के बाद दरिंदे ने गला घोंट डाला था। उसका शव खेत में बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed