{"_id":"124-62638","slug":"Lucknow-62638-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ यूनिवर्सिटी में हुआ कमाल, कट ऑफ 100 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ यूनिवर्सिटी में हुआ कमाल, कट ऑफ 100 पार
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 09 Jul 2013 01:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए सोमवार की रात करीब 12 बजे सेलेक्टेड अभ्यर्थियों की पहली सूची जारी कर दी गई।
विज्ञापन
इस बार लविवि की कटऑफ ने पिछले सालों का रिकार्ड तोड़कर 100 का आंकड़ा छू लिया है।
एलएलबी ऑनर्स कोर्स में यूपी बोर्ड की टॉपर अर्जिता वर्मा सबसे ऊपर हैं। इनके यूपी बोर्ड इंटर में 96.8 प्रतिशत अंक हैं लेकिन विवि द्वारा बनाए गए नॉर्मलाईजेशन फॉर्मूले के बाद इनका कटऑफ 100 हो गया।
बनाया है नार्मलाइजेशन का फॉर्मूला
यूपी बोर्ड के स्टूडेंट्स का नुकसान न हो, इसलिए एलयू ने नार्मलाइजेशन का फॉर्मूला बना रखा है ताकि उनके अंक बढ़कर सीबीएसई व आईएससी बोर्ड के स्टूडेंट्स के आसपास हो जाएं।
विज्ञापन
इसमें स्टूडेण्ट के अंक प्रतिशत को सौ से गुणा करके उसे बोर्ड के टॉपर प्रतिशत से भाग दे दिया जाता है। फिलहाल यह पहला मौका होगा जब डीयू (दिल्ली यूनिवर्सिटी) की तर्ज पर एलयू का कटऑफ भी 100 पर पहुंचा हो।
विज्ञापन
बीकॉम में भी 100 के करीब
इसके बाद बीकॉम ऑनर्स का कटऑफ गया है। इसमें टॉप पर अभिषेक गुप्ता हैं और इनका कटऑफ 97.521 गया है। तीसरे नंबर पर बीए ऑनर्स कोर्स का कटऑफ है। इसमें छात्रा शैली गुप्ता का कटऑफ 97.172 प्रतिशत है। वहीं इसके बाद बीकॉम रेग्युलर में निकिता अग्रवाल टॉप पर हैं इनका कटऑफ 97.166 है।
बीएससी बॉयो भी पीछे नहीं
इसके बाद बीएससी बॉयो का कटऑफ गया है। इसमें छात्रा अपूर्वा जायसवाल ने 96.356 प्रतिशत अंक हासिल कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। वहीं बीएससी मैथमेटिक्स में रोहित कुमार टॉप किया है। इनका कटऑफ 95.455 है।
इसके बाद बीसीए कोर्स का कटऑफ गया है इसमें शिवाशीष चौहान 95.354 प्रतिशत अंक के साथ टॉप पर हैं। वहीं बीबीए कोर्स में छात्रा पारूल सक्सेना ने 92.78 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है।
एलयू के एग्जाम कोऑर्डिनेटर प्रो. एनके खरे ने बताया कि कटऑफ लिस्ट स्टूडेंट्स की मेरिट और उनकी फर्स्ट चॉइस को देखकर बनायी गई है। ऐसे में जो पहले मेरिट लिस्ट जारी की गई थी उसमें और अब जारी हुई कटऑफ लिस्ट में थोड़ा फर्क है।