फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   ढह गई चौक स्टेडियम की दीवार

ढह गई चौक स्टेडियम की दीवार

Tue, 09 Jul 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Tue, 09 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। यह तो होना ही था, सालों से जीर्णोद्धार की बाट जोह रहे चौक स्टेडियम में करीब तीस फिट लंबी दीवार ढह गई। सोमवार तड़के हुई घटना से हालांकि किसी जानमाल का नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन पूरा दिन बीत जाने के बावजूद खेल के विभाग का कोई भी अधिकारी घटना स्थल का मुआइना करने नहीं पहुंचा। कारण जानने पर पता चला तो खेल विभाग के अधिकारी चौक स्टेडियम की मौजूदा स्थिति पर बात करने के बजाए ‘राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कैसे हासिल की जाए’ विषय पर आयोजित बैठक पर व्यस्त रहे। शाम तक किसी अधिकारी के न पहुंचने पर खिलाड़ियों ने स्टेडियम के पुनरुद्धार को लेकर नारेबाजी भी की। अभी ज्यादा वक्त नहीं बीता है, जब खेल निदेशक एसके सिंह ने चौक स्टेडियम की बदहाली के मद्देनजर दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम की पुरानी बाउंड्रीवाल को बनवाने की बात भी कही थी, लेकिन आदेश के बावजूद कार्यदायी संस्था की ओर से कोई पहल नहीं की गई। अंत में वहीं हुआ, जिसका डर था। लगातार हो रही बारिश के चलते स्टेडियम प्रांगण में स्टैंड के करीब तीस फिट लंबी दीवार भरभरा कर ढह गई। सुबह पांच बजे हुई घटना के कारण किसी खिलाड़ी को चोट नहीं आई, नहीं तो मामला और भी बिगड़ सकता था। हैरत की बात रही कि दिन भर बीत जाने के बावजूद खेल विभाग का कोई भी अधिकारी चौक स्टेडियम का निरीक्षण करने नहीं आया और स्टेडियम में जानवर घुस आए। इस स्थिति में खिलाड़ियों का अभ्यास दूभर हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed