फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   इंतजार होता रहा, नहीं आए एलडीए वीसी

इंतजार होता रहा, नहीं आए एलडीए वीसी

Tue, 09 Jul 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Tue, 09 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ । देवेश चतुर्वेदी उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने के चौथे दिन भी पदभार ग्रहण करने के लिए एलडीए नहीं आए। उनके सोमवार को न आने की वजह से यह चर्चा आम हो गई है कि वे बतौर एलडीए वीसी ज्वॉइन नहीं करेंगे। कहा जा रहा है कि अब मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा के बाद ही यह तय होगा कि देवेश चतुर्वेदी एलडीए वीसी के पद पर ज्वॉइन करेंगे या नहीं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव देवेश चतुर्वेदी को शासन ने विगत बृहस्पतिवार को एलडीए उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। मगर उन्होंने सोमवार तक अपना पदभार ग्रहण नहीं किया। उनका नाम तय हो जाने के बाद से ही यह माना जा रहा है कि, वे एलडीए वीसी का पद संभालने के इच्छुक नहीं हैं। दरअसल उनको पहले लखनऊ कमिश्नर नियुक्त किया गया था, तब भी उन्होंने ज्वॉइन न ज्वॉइनिंग नहीं की थी। कमिश्नर एलडीए अध्यक्ष होता है, इसके बाद में उनको एलडीए उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा आवास विभाग में भी कई अधिकारी हैं जो उनके जूनियर हैं और उन पर प्रदेश के सभी प्राधिकरणों की जिम्मेदारी है। ऐसे में मात्र एक प्राधिकरण का जिम्मा देवेश संभालेंगे, इसको लेकर सवालिया निशान लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed