{"_id":"124-62629","slug":"Lucknow-62629-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर किशोरी के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा कर किशोरी के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार
लखनऊ
Updated Wed, 10 Jul 2013 11:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के निगोहां क्षेत्र के एक गांव में सोमवार भोर वहशी दरिंदा घर में सो रही किशोरी को अगवाकर घर के पीछे खेत में ले गया और उससे दुष्कर्म किया।
विरोध पर किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। घर पहुंची पीड़ित ने माता-पिता को आपबीती सुनाई।
लोकलाज के भय से किशोरी ने पिपरमिंट का तेल पीकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे सीएचसी भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों ने किशोरी को बचा लिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया।
आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस के मुताबिक, निगोहां के एक गांव निवासी की बेटी भोर में अचानक रोते बिलखते आई और अपनी मां से लिपट कर रोने लगी।
वह बहुत डरी और सहमी थी। उसने बताया कि सोमवार भोर गांव का युवक (32) आया और मुंह दबाकर अगवा कर खेत में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर जान से मारने की धमकी देते हुए मुंह बंद रखने की हिदायत दे फरार हो गया।
इसके बाद किशोरी चुपचाप कमरे में गई और पिपरमिंट का तेल पीकर कर जान देने का प्रयास किया। घर वालों ने उसे सीएचसी भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने इलाज कर उसे बचा लिया।