फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   एमबीए में एडमिशन के लिए काउंसलिंग 10 से

एमबीए में एडमिशन के लिए काउंसलिंग 10 से

Mon, 08 Jul 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Mon, 08 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग और इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइसेंज में संचालित एमबीए कोर्सेज में दाखिले के लिए काउंसलिंग का दूसरा चरण 10 जुलाई से शुरू होगा। इस दो दिवसीय काउंसलिंग का आयोजन विवि के सीतापुर रोड स्थिति इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज के परिसर में किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में सफल रहे 420 अभ्यर्थियों को इसमें भाग लेने के लिए बुलाया गया है। अभ्यर्थी काउंसलिंग लेटर लविवि की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज के ओएसडी प्रो. अरविंद मोहन ने रविवार को एमबीए कोर्सेज में दाखिले से संबंधित सभी पहलुओं को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग 10 और 11 जुलाई को होगा। काउंसलिंग के माध्यम से एमबीए के विभिन्न कोर्सेज की खाली पड़ीं 320 सीटों पर दाखिले लिए जाएंगे। काउंसलिंग के दौरान आवेदकों को सभी प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति के साथ पहले सेमेस्टर की फीस का ड्राफ्ट भी देना होगा। विशेष वर्ग के अभ्यर्थी 10 जुलाई को सुबह 9 बजे काउंसलिंग के लिए रिपोर्ट करेंगे। इस संबंध में विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर भी सूचनाएं उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन


ये है काउंसलिंग कार्यक्रम
10 जुलाई
सुबह नौ बजे : ओपन मेन मेरिट (रैंक 1 से 140 तक)
दोपहर 12 बजे : ओपन मेन मेरिट (रैंक 141 से 280 तक)
दोपहर 2:30 बजे : ओपन मेन मेरिट (रैंक 281 से 420 तक)
11 जुलाई
सुबह नौ बजे : सभी एससी/एसटी अभ्यर्थी
सुबह 11:30 बजे : सभी ओबीसी अभ्यर्थी
दोपहर 2 बजे : अन्य वर्गों के सभी बचे हुए अभ्यर्थी

ये दस्तावेज जरूर साथ लाएं अभ्यर्थी
काउंसलिंग लेटर, लविवि नेशनल एमबीए प्रवेश परीक्षा का मूल प्रवेश-पत्र व अंक पत्र, 1000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस का मूल बैंक चालान, हाईस्कू ल से स्नातक तक की मूल मार्कशीट, सक्षम संस्था द्वारा जारी जाति/वर्ग संबंधी मूल प्रमाण-पत्र, विशेष वर्ग संबंधी मूल प्रमाण-पत्र के साथ सभी दस्तावेज की स्वहस्ताक्षरित प्रति की जरूरत होगी। इसके अलावा पिछले संस्थान की ओर से जारी चरित्र प्रमाण-पत्र की मूल प्रति, स्थानांतरण प्रमाण-पत्र, गैप होने पर हलफनामा, छह पासपोर्ट साइज फोटो, छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के माता-पिता की वास्तविक आय का प्रमाण-पत्र, 500 रुपये काउंसलिंग फीस, फाइनेंस ऑफिसर यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ के नाम देय 55 हजार और 25 हजार रुपये के दो बैंक ड्राफ्ट, अन्य विवि के छात्रों को 750 रुपये नामांकन शुल्क भी देना होगा। काउंसलिंग के 15 दिन बाद तक दाखिला निरस्त कराने की स्थिति में जमा की कई फीस का 90 प्रतिशत वापस किया जाएगा। काउंसलिंग सेंटर पर ही हॉस्टल के फॉर्म भी उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन


इन कोर्सेज में होने हैं दाखिले
एमबीए (फाइनेंस एंड कंट्रोल), एमबीए (एचआर एंड आईआर), एमबीए (आईबी), एमबीए (मार्केटिंग), एमबीए (मैनेजमेंट साइंसेज), एमबीए (रिटेल मैनेजमेंट), एमबीए (एग्री बिजनेस), एमबीए (कॉरपोरेट मैनेजमेंट) और एमबीए (रूरल डवलपमेंट एंड मैनेजमेंट)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed