फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   स्केच से मिल रहा जेल से छूटे लुटेरे का हुलिया

स्केच से मिल रहा जेल से छूटे लुटेरे का हुलिया

Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज क्षेत्र में आईसीआईसीआई बैंक के गेट पर रीयल एस्टेट कारोबारी से 12 लाख की लूट में पुलिस को हाल ही में जेल से छूटे लुटेरे की तलाश है। पुलिस द्वारा जारी स्केच से उसका हुलिया मेल खा रहा है। अलीगंज पुलिस के भेदिए लुटेरे की तलाश में हसनगंज इलाके में घूम रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि कपूरथला में सोमवार सुबह आईसीआईसीआई बैंक के गेट पर रीयल एस्टेट कारोबारी राहुल श्रीवास्तव से 12 लाख की लूट में पुलिस ने जो स्केच जारी किया है उसका हुलिया हसनगंज क्षेत्र के एक बदमाश से मेल खा रहा है। पता चला कि कुछ दिनों पहले जमानत पर छूटा बदमाश तीन दिन से अंडरग्राउंड है। अलीगंज पुलिस ने उसकी तलाश में भेदिए लगाए हैं, जो मोहल्ला खदरा में घूम रहे हैं। इसके अलावा पुलिस की एक टीम ने विभिन्न स्थानों पर हुई वारदातों में गिरफ्तार बदमाशों के फोटो एकत्र किए हैं और स्केच से उनका मिलान किया जा रहा है। तीन अन्य बदमाशों का हुलिया मेल खाने पर पुलिस ने उनके बारे में भी पड़ताल शुरू की है। वहीं, एसओ अलीगंज मो. तौफीक खान का कहना है कि संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ व सर्विलांस सेल की मदद से लुटेरों की तलाश की जा रही है। थाने की क्राइम डिटेक्शन टीम भी अपराधियों की टोह ले रही है। फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed