फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   फरीदीपुर में आधी रात तक बत्ती गुल

फरीदीपुर में आधी रात तक बत्ती गुल

Wed, 03 Jul 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Wed, 03 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा के फरीदीपुर में एक फेज बंद होने के कारण मंगलवार आधी रात तक बत्ती गुल रही। प्रभावित लोगोें ने उपकेंद्रों पर शिकायत दर्ज कराई पर समय से पेटी का फ्यूज नहीं बंध सका। वहीं इंदिरानगर में 33 केवी की आपूर्ति फेल होने के कारण लोग कई घंटे तक बिजली संकट की चपेट में रहे।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार फरीदीपुर में एक फेज बिजली होने की समस्या शाम को 7:30 बजे उत्पन्न हुई। लोगों ने उपकेेंद्र पहुंचकर यह समस्या बताई लेकिन रात 10:30 बजे तक बंद बिजली चालू नहीं हो सकी। बालाघाट उपकेंद्र के तहत यासीनगंज में ट्रांसफार्मर की लीड जलने के कारण दोपहर 1:30 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रही। सर्वोदयनगर उपकेंद्र के तहत इलाके में रखरखाव कार्य कराए जाने के कारण दोपहर एक से शाम पांच बजे तक लिबर्टीकॉलोनी सहित अन्य इलाकों में बिजली संकट बना रहा। दोपहर में 2:30 बजे सेक्टर 14 ओल्ड उपकेंद्र की 33 केवी आपूर्ति फेल होने के कारण करीब डेढ़ घंटे तक इंदिरानगर के काफी बड़े हिस्से की बिजली बंद रही। वहीं आशियना कॉलोनी के सेक्टर एम में तकनीकी खामियों के चलते शाम 4 से 5:30 बजे तक बिजली बंद रही। वहीं इक्का स्टैंड उपकेंद्र के तहत मोहन मीकिन रोड, लकडमंडी, डालीगंज आदि इलाके शाम से देर रात तक बिजली संकट की चपेट मेें रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed