फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   गला घोंटकर कुल्हाड़ी से काटा गया था हिस्ट्रीशीटर

गला घोंटकर कुल्हाड़ी से काटा गया था हिस्ट्रीशीटर

Sun, 30 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sun, 30 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में हिस्ट्रीशीटर की गला घोंटने के बाद कुल्हाड़ी से काटा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के शरीर पर 11 चोटों के निशान मिले हैं। वहीं, पुलिस हत्यारों की तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन कातिलों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सरोजनीनगर के अनौरा गांव निवासी किसान रामदेव यादव के पुत्र दया शंकर यादव (24) को बृहस्पतिवार को उसका दोस्त बबलू मोबाइल रिपेयरिंग करने के बहाने घर से ले गया था। देर रात तक घर न लौटने पर घरवालों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उसका शव रामदासखेड़ा गांव के पास रेलवे पटरी पर मिला। इसके बाद से आरोपी बबलू भाग निकला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर 11 चोटों के निशान मिले हैं। हत्यारों ने हिस्ट्रशीटर की गला घोटने के बाद उसे कुल्हाड़ी से काट डाला था। युवक के शरीर पर मौत से पहले चार चोट के निशान व हत्या के बाद 7 चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने आरोपी बबलू की तलाश में उन्नाव व बंथरा क्षेत्र में टीम भेज दबिश दी है। एसओ कृष्णा नगर का कहना है कि कातिलों की तलाश में अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed