फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   पूर्व सांसद के सूटकेस से मचा हड़कंप

पूर्व सांसद के सूटकेस से मचा हड़कंप

Tue, 25 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Tue, 25 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। हुसैनगंज क्षेत्र में एक पूर्व सांसद के सूटकेस ने सोमवार दोपहर हड़कंप मचा दिया। इसके चलते दो घंटे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। बम की आशंका से पुलिस ने आसपास का इलाका खाली कराया। बम निरोधक दस्ते ने सूटकेस खोला तो उसमें कागजात निकले। दरअसल, टप्पेबाजों ने विधानभवन के गेट नंबर नौ के पास खड़ी सोनभद्र के पूर्व सांसद की सफारी से बैग उड़ाया और तलाशी के बाद उसे स्कूटर पर लावारिस छोड़ गए। पुलिस के मुताबिक, हुसैनगंज क्षेत्र में राणा प्रताप चौराहे के पास एक होटल के सामने खड़े स्कूटर पर दोपहर ढाई बजे लावारिस सूटकेस देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बम की आशंका से हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर हुसैनगंज ने इलाका खाली कराने के साथ वाहनों का आवागमन रोका। बम निरोधक दस्ता बुलाया। डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने सूटकेस चेक करने के लिए स्कैनर निकाला। खराब स्कैनर को ठीक करने में दस मिनट लग गए। एक्सरे में पता चला कि सूटकेस में कागजात व अन्य सामान है, लेकिन कोई विस्फोटक वस्तु नहीं है। इस पर पुलिस ने सूटकेस खोला। उसमें निकले दस्तावेज व फोन नंबरों के आधार पर पता चला कि सूटकेस सोनभद्र के पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा का है। इंस्पेक्टर ने नरेंद्र सिंह को फोन करके जानकारी दी। थोड़ी देर बाद कोतवाली पहुंचे नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह विधानभवन के गेट नंबर नौ के पास अपनी सफारी खड़ी करके सचिवालय गए थे। इस बीच टप्पेबाजों ने गाड़ी में रखा सूटकेस उड़ा लिया। पुलिस ने कागजी खानापूरी करके नरेंद्र सिंह को उनका सूटकेस सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed