फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   तीन हजार की खातिर भाई को मार डाला

तीन हजार की खातिर भाई को मार डाला

Sun, 23 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sun, 23 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट क्षेत्र में एक युवक ने सिर्फ तीन हजार रुपये की खातिर शुक्रवार रात अपने बड़े भाई को पीटकर मार डाला। उसने पैतृक मकान के निर्माण के लिए छोटे भाई से रुपये उधार लिए थे। साल भर में उधारी न चुकाने पर दोनों झगड़ रहे थे। पुलिस के मुताबिक, अजयनगर कमता स्थित एक प्लॉट में झोपड़ी बनाकर रहने वाले रिक्शा चालक जयकरन वर्मा (40) व उसके छोटे भाई लालजी के बीच शुक्रवार रात 11 बजे झगड़ा हुआ। लालजी साल भर पहले उधार दिए तीन हजार रुपये का तगादा कर रहा था। जबकि जयकरन किश्तों में रुपये लौटाने की बात कहकर उसे टालने की कोशिश में था। एकमुश्त रकम लौटाने से इन्कार पर लालजी ने जयकरन को बांस से पीटकर लहूलुहान कर डाला। चीखपुकार पर आसपास के लोगों ने बीचबचाव के साथ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लालजी को हिरासत में ले लिया। जयकरन को उसकी पत्नी संतोषी ने पड़ोसियों की मदद से लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संतोषी ने अपने देवर लालजी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके पति जयकरन ने सीतापुर के महमूदाबाद थाने के गांव बम्भौरी स्थित अपने पैतृक मकान में छत डलवाने के लिए साल भर पहले लालजी से तीन हजार रुपये लिए थे। रिक्शा चलाने व मजदूरी के बावजूद वह उधारी चुकता नहीं कर पाया था। इसे लेकर लालजी आए दिन झगड़ता रहता था। वह शुक्रवार रात शराब पीकर लौटा। अपनी पत्नी मीना के साथ उसकी झोपड़ी में आया और एकमुश्त रुपये मांगे। इसमें असमर्थता जताने पर उसने जयकरन पर बांस से हमला कर दिया। संतोषी ने बताया कि जयकरन दिन रात मेहनत करके किसी तरह परिवार का खर्च चला पा रहा था। उसका डेढ़ साल का बेटा हिमांशु है। भाइयों में सबसे बड़ा होने के कारण जयकरन खर्च से बचे रुपयों से मां फूलमती व छोटे भाई पृथ्वी, रजित व प्रकाश को भी खर्च देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed