फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   बीएड की 22 हजार सीटों पर एडमिशन का रास्ता साफ

बीएड की 22 हजार सीटों पर एडमिशन का रास्ता साफ

Fri, 21 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Fri, 21 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बीएड 2013 की पहले चरण में ऑनलाइन काउंसलिंग कराने वाले 22,600 अभ्यर्थियों के एडमिशन का रास्ता साफ हो गया है। बुधवार की रात इन सभी के अलाटमेंट लेटर जारी कर दिए गए हैं। अब अभ्यर्थी संबंधित कॉलेजों में जाकर एडमिशन लेंगे। पहले अलाटमेंट में ही ज्यादातर राजकीय, अनुदानित बीएड कॉलेजों की सीटें फुल हो गई हैं। छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कैंपस की सीटें भी लगभग भर चुकी हैं। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों का ही विकल्प बचा है। सेल्फ फाइनेंस बीएड कॉलेजों की सालाना फीस 52,250 रुपये बताई गई है। पहले चरण में 40 हजार रैंक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, इसमें से 25,200 ने सीटों का विकल्प लॉक किया था। 2600 अभ्यर्थी ऐसे रहे जिन्हें सीटें नहीं मिल पाई हैं। इन सभी के विकल्प निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीएड के तीसरे चरण की काउंसलिंग 22 जून तक चलनी है। इसके शेड्यूल में मामूली फेरबदल किया गया है। कहा गया है कि दूसरे चरण (12,13, 14 जून) में शैक्षिक दस्तावेज, प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने वाले अभ्यर्थी अब 21 जून तक सीटों का विकल्प लॉक कर सकते हैं। तीसरे चरण की सीटें 22 जून तक लॉक होंगी, फिर सीटों का अलाटमेंट होगा। सीट अलाटमेंट की आखिरी तारीख 25 जून निर्धारित की गई है। छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी के सिस्टम मैनेजर एवं कोआर्डिनेटर डॉ. सरोज द्विवेदी ने बताया कि 40 हजार अन्य अभ्यर्थियों को भी काउंसलिंग का मौका मिला है। पहले 1.50 लाख रैंक तक के अभ्यर्थी बुलाए गए थे। अब 1.90 लाख रैंक के अभ्यर्थियों को आना है। गुरुवार तक 1.30 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के शैक्षिक दस्तावेज, प्रमाण पत्र सत्यापित कराए जा चुके हैं। ये सभी कॉलेज, उनकी सीटों का विकल्प लॉक कर रहे हैं। जल्द ही दूसरे चरण की काउंसलिंग के सीटों का अलाटमेंट लेटर भी जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसका भी ध्यान दें
- आवेदन में नाम, जन्म तिथि या कोई और गलती हो तो काउंसलिंग कोआर्डिनेटर से मिलकर उसे ठीक करा लें।
- विकल्प लॉक करने का पिन कोड या पासवर्ड एसएमएस से न मिले तो वेबसाइट 222.ह्वश्चड्ढद्गस्र.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर जाकर नया पिन या पासवर्ड जनरेट कर सकते हैं।
- पासवर्ड डालते समय अंग्रेजी लेटर का ध्यान दें, यदि लेटर स्माल हो तो वैसे ही पासवर्ड लिखें। कैपिटल हो तो कैपिटल का पासवर्ड डालें।
- एक समय में एक कंप्यूटर पर एक ही अभ्यर्थी विकल्प लॉक करें। इस दौरान दूसरा काम करने से बचें।

एससी, एसटी स्टूडेंट की मुश्किल बढ़ी
अलाटमेंट लेटर पाने वाले एससी, एसटी अभ्यर्थियों की मुश्किल बढ़ गई है। इन सभी को इस बार जीरो बैलेंस पर एडमिशन नहीं मिलेगा। इसका फैसला सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों ने किया है। साफ कहा है कि 2012 की सरकारी फीस (शुल्क प्रतिपूर्ति) मिलने के बाद ही एससी, एसटी अभ्यर्थियों को जीरो बैलेंस पर एडमिशन दिया जाएगा। सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष डॉ. बृजेश भदौरिया ने कहा कि बिना फीस किसी भी अभ्यर्थी को एडमिशन नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed