फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   टीईटी - 2013 ः परीक्षा केंद्रों में परिवर्तन, बनेंगे दो नए केंद्र !

टीईटी - 2013 ः परीक्षा केंद्रों में परिवर्तन, बनेंगे दो नए केंद्र !

Fri, 21 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Fri, 21 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। शिक्षक पात्रता परीक्षा-2013 के लिए बने परीक्षा केंद्रों में परिवर्तन की तैयारी की जा रही है। राजधानी में 28 जून की परीक्षा के लिए राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के साथ पर दो नए केंद्र बनाने की तैयारी है। इसमें, संस्कृत पाठशाला और एपी सेन इंटर कॉलेज शामिल हैं। जानकारों की मानें तो, 28 जून को राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में एक अन्य प्रतियोगी परीक्षा प्रस्तावित होने के चलते ये बदलाव किए जा रहे हैं। उधर, अंतिम समय में होने वाले इस बदलाव से करीब एक हजार अभ्यर्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

टीईटी-2013 का आयोजन आगामी 27 और 28 जून को प्रस्तावित है। राजधानी में 24,495 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। पहला दिन यानी 27 जून को प्राथमिक संवर्ग के लिए प्रस्तावित परीक्षा के लिए चार केंद्रों पर परीक्षा होनी है। इसमें, राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज हुसैनाबाद, राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज समेत एक अन्य केंद्र शामिल हैं। वहीं, 28 जून को होने वाली जूनियर वर्ग की परीक्षा के लिए 28 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें, एक राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज भी शामिल है। डीआईओएस उमेश त्रिपाठी ने बताया कि 28 जून को राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में पहले से ही परीक्षा प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर यहां टीईटी करा पाना संभव नहीं है। इसको देखते हुए राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के स्थान पर संस्कृत पाठशाला और एपी सेन इंटर कॉलेज को केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव आयोजकों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed