फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   राजधानी को मिलेंगे दो मॉडल स्कूल

राजधानी को मिलेंगे दो मॉडल स्कूल

Fri, 14 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Fri, 14 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बेहतर स्कूली शिक्षा पाने की चाह रखने वाले राजधानी के गरीब छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब पैसे की कमी पढ़ाई में रोड़ा नहीं बन सकेगी। उन्हें भी कम फीस में अच्छे स्कूल में दाखिला लेकर पढ़ने का मौका मिलेगा। दरअसल, केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर राजधानी में दो मॉडल स्कूल विकसित कि ए जा रहे हैं। इनके लिए जमीन का चुनाव कर लिया गया है। अगले शैक्षिक सत्र से छात्रों को इन स्कूलों में पढ़ाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से राजधानी में दो मॉडल स्कूल विकसित किए जा रहे हैं। ये स्कूल बीकेटी के बेहटा और चिनहट के सैरपुर ब्लॉक में बनने हैं। शासन स्तर पर आयोजित एक बैठक में इन स्कूलों का प्रारूप निर्धारित कर दिया गया है। केंद्रीय विद्यालयों के तर्ज पर विकसित होने वाले इन स्कूलों में बच्चे को बेहतर शिक्षा और शिक्षण माहौल मुहैया कराने का दावा किया जा रहा है। जानकारों की मानें तो इन स्कूलों के निर्माण मेें शिक्षा का अधिकार अधिनियम के मानकों का पूरा ध्यान रखा गया हैै। यहां बच्चों को पढ़ने के लिए बेहतर क्लास रूम के साथ ही खेल का मैदान, प्रेक्षागृह, बगीचे जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। मॉडल स्कूल में निजी स्कूलों की सभी महंगी सुविधाएं भी मुहिया कराई जाएंगी। इनमें कैंपस में आईसीटी इन्फ्रास्ट्रक्चर, इंटरनेट कनेक्टिविटी से लेकर पूर्णकालिक कंप्यूटर शिक्षक की तैनाती भी शामिल है। यहां पढ़ने वाले बच्चों के लिए इंग्लिश स्पीकिंग और ब्रिज कोर्सेज भी चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed