{"_id":"124-60667","slug":"Lucknow-60667-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही को नशा देकर भागा मुल्जिम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही को नशा देकर भागा मुल्जिम
Lucknow
Updated Fri, 14 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे की पेशी पर कोर्ट लाए गए एक अपराधी ने सिपाही को नशा देकर बेहोश किया और भाग निकला। कोर्ट बंद होने के बाद भी मुल्जिम के हवालात न लौटने पर तलाश शुरू हुई तो सिपाही बहुखंडी सिविल कोर्ट की तीसरी मंजिल पर बरामदे में बेहोश मिला। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उसने लड़खड़ाती जुबान से जानकारी दी।
एसओ वजीरगंज अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में जेल में बंद गोसाईंगंज निवासी संजय यादव को बृहस्पतिवार को पेशी पर लाया गया था। कचहरी परिसर स्थित हवालात से कांस्टेबल प्रेम कुमार दोपहर बाद उसे बहुखंडी सिविल कोर्ट की तीसरी मंजिल पर ले गया। शाम 5:30 बजे तक मुल्जिम के न लौटने पर हवालात में ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों ने संजय यादव व प्रेम कुमार की तलाश शुरू की। तीसरी मंजिल के बरामदे में प्रेम कुमार बेहोश पड़ा मिला और संजय यादव नदारद था। पुलिस ने फरार संजय यादव की तलाश के साथ प्रेम कुमार को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान हल्का होश आने पर उसने बताया कि पेशी करके निकलते समय मुल्जिम ने उसे नशा दे दिया था। एसओ गोमतीनगर देवेंद्र दुबे ने बताया कि फरार संजय यादव के खिलाफ अपहरण व अन्य संगीन मुकदमे दर्ज हैं। उसे अपहरण के मामले में गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। इसके बाद गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।