{"_id":"124-60081","slug":"Lucknow-60081-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के आने की आहट से बदली इलाके की किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के आने की आहट से बदली इलाके की किस्मत
Lucknow
Updated Fri, 07 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को मिड-डे उपलब्ध कराने के लिए अमौसी में 12 करोड़ रुपये से बनने वाली किचन के आधारशिला रखे जाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा आठ जून को आधारशिला रखा जाना प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मालूम हो कि इस किचन से स्वयं सेवी संस्था अक्षयपात्र राजधानी के विद्यालय में मिड-डे मील उपलब्ध कराएगी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय अमौसी-एक में होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान आवश्यक सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए और खामियों को छिपाने के लिए पूरा इलाका जोर-शोर से चमकाया जा रहा है।
विज्ञापन