फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   चोरी के कार्ड से शॉपिंग करने वाला मैनेजर धरा

चोरी के कार्ड से शॉपिंग करने वाला मैनेजर धरा

Thu, 06 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Thu, 06 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ (ब्यूरो)। आशियाना क्षेत्र में एजूटेक इंफोसिस संस्थान के मैनेजर ने रिटायर्ड इंजीनियर का डेबिट कार्ड चुराया और बिग बाजार से फ्रिज, मोबाइल व अन्य सामान खरीद डाला। साइबर क्राइम सेल ने हजरतगंज पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि दारुलशफा चौकी इंचार्ज विजयवीर सिंह सिरोही व साइबर क्राइम सेल के परमहंस गुप्ता की टीम ने आशियाना के मोहम्मदीनगर निवासी विनोद कुमार तिवारी को बुधवार दोपहर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ओवरसीज बैंक का डेबिट कार्ड बरामद किया। यह कार्ड इंदिरानगर के सेक्टर-11 निवासी रिटायर्ड इंजीनियर ज्ञानेंद्र स्वरूप भटनागर का था। जिसे विनोद ने 3 मई को एटीएम के एक बूथ से चुराया था। पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने विनोद की निशानदेही पर छापा मारकर इलेक्ट्रो लक्स स्मार्ट सिरीज का 219 लीटर का फ्रिज, तीन सेलफोन व एक जोड़ी कीमती जूते बरामद किए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी विनोद कुमार तिवारी आशियाना थाने के सामने स्थित एजूटेक इंफोसिस संस्थान में मैनेजर है।
विज्ञापन

वह 3 मई को एटीएम के एक बूथ से रुपये निकालने गया था। बूथ में लगी दूसरी मशीन में ज्ञानेंद्र स्वरूप भटनागर का डेबिट कार्ड फंसा नजर आया। विनोद उसे चुरा ले गया। अगले दिन उसने फीनिक्स मॉल में बिग बाजार से 36098 रुपये की खरीदारी कर डाली। जिसका एसएमएस मिलने पर चौंके ज्ञानेंद्र ने अपना कार्ड लॉक कराने के साथ पुलिस से शिकायत की। उच्चाधिकारियों के आदेश पर कृष्णानगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके साइबर क्राइम सेल की मदद से तफ्तीश शुरू की। बिग बाजार से सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए। खरीदे सेलफोन को सर्विलांस पर लेकर जानकारी जुटाई और विनोद को बुधवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed