{"_id":"124-59109","slug":"Lucknow-59109-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट पर छापा, लाखों का माल सीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्ट पर छापा, लाखों का माल सीज
Lucknow
Updated Fri, 24 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। वाणिज्य कर विभाग की छह टीमों ने बृहस्पतिवार शाम को एक ट्रांसपोर्ट पर छापामार कर जांच की। जांच के दौरान टीमों ने ट्रांसपोर्ट के गोदाम से दिल्ली से लाकर इकट्ठा किए गए लाखों रुपये का माल बरामद किया है। टैक्स चोरी कर जमा किए गए इस माल की कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। जिस ट्रांसपोर्ट पर शाम को छापा मारने की कार्रवाई हुई वहीं पर दोपहर में सर्वे हुआ था।
वाणिज्य कर मुख्यालय के आदेश पर विशेष अनुसंधान शाखा एवं सचल दल की छह टीमों ने शाम 7:15 बजे ऐशबाग के पंजाब लॉन के निकट स्थित एक ट्रांसपोर्ट पर छापा मारा। विभाग के किसी अधिकारी ने छापे की विस्तृत जानकारी नहीं दी। सूत्रों से पता चला कि मुख्यालय से एक निर्देश आया तो दोपहर 12 बजे चार अफसरों की टीम पहले सर्वे करने गई। यह टीम दो घंटे के बाद सर्वे करके वापस लौटी तो शाम को छापा मारने चल दी। शाम ढलते ही छापा पड़ा तो आसपास के अन्य ट्रांसपोर्ट में हड़कंप मच गया। हालांकि छापा टीम के साथ पुलिस बल था इसलिए सब कुछ शांतिपूर्वक निपट गया। टीम ने गोदाम से चार ट्रक में माल को लोड कराया और रात करीब 9:30 बजे मीराबाई मार्ग स्थित जोनल दफ्तर उठा लाए। इस माल मेें मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, बिसातखाना एवं आर्टिफिशियल ज्वैलरी शामिल है। यह माल नाका एवं अमीनाबाद के व्यापारियों का है। जिन्होंने टैक्स चोरी के जरिए ट्रांसपोर्ट के सहारे दिल्ली से लखनऊ मंगाया था। इस बाबत एडिशनल कमिश्नर बीपी सिंह को बात करने के लिए मैसेज भी किया गया लेकिन उन्होंने मोबाइल ही बंद कर लिया। बीते शुक्रवार को ऐशबाग के ही तिलकनगर में ट्रांसपोर्ट के गोदाम से ऐसे ही 40 लाख रुपये का माल बरामद किया गया था।