फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   अभियान के बाद भी बनेंगे नए राशन कार्ड

अभियान के बाद भी बनेंगे नए राशन कार्ड

Mon, 20 May 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Mon, 20 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। विशेष अभियान में लगाए गए कर्मचारियों की ढिलाई से नए राशन कार्ड के लिए अभी तक आवेदन नहीं कर पा रहे उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। विशेष अभियान के बाद भी उनके आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और राशन कार्ड बनेंगे। इसके लिए उन्हें भाग दौड़ भी नहीं करनी होगी। डोर टू डोर अभियान में लगे कर्मचारियों के जरिए आवेदन नहीं कर पाए उपभोक्ता निर्धारित फॉर्म भरकर सीधे आपूर्ति विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

राजधानी में पुराने व नए राशन उपभोक्ताओं के कार्ड नए सिरे बनाने का अभियान गत माह से चल रहा है। उपभोक्ताओं के पास जाकर आवेदन फॉर्म भरवाने के लिए डूडा, आंगनबाड़ी आदि के करीब 12 सौ कर्मचारी व नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्य लगाए गए हैं। बावजूद शहर के अधिकांश इलाकों में कर्मचारियों के क्षेत्र में न पहुंचने से उपभोक्ता परेशान हैं। वह ऐसी अफवाहों के चलते परेशान हो रहे हैं कि विशेष अभियान में आवेदन न कर पाने वाले उपभोक्ताओं के राशन कार्ड नहीं बन पाएंगे। असल में ऐसा नहीं है। अधिकारी बताते हैं कि नए सिरे से राशन कार्ड बनाने के लिए यह अभियान उपभोक्ताओं की सहूलियत को देखते हुए चलाया जा रहा है, क्योंकि राजधानी में अभी 9.90 लाख राशन कार्ड हैं। सभी के नए सिरे से राशन कार्ड बनाए जाने हैं, लेकिन फॉर्म भरवाने के काम में लगाए गए कर्मचारियों की ढिलाई से बड़ी संख्या उपभोक्ता अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं। जिलापूर्ति अधिकारी बीएस दुबे के मुताबिक, अभियान के बाद भी पुराने व नए उपभोक्ताओं के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और राशन कार्ड भी बनेंगे। अभियान में कर्मचारी उनके घर-घर जा फॉर्म भरवा रहे हैं। अभियान की अवधि के बाद राशन उपभोक्ताओं को खुद से क्षेत्रीय कार्यालय में आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


इन क्षेत्रीय कार्यालय में कर सकते हैं आवेदन
क्षेत्रीय कार्यालय स्थान
हसनगंज डंडहिया बाजार अलीगंज
वजीरगंज अमीनाबाद टैंपो स्टैंड के पास
गोमतीनगर मुंशी पुलिया चौराहा के पास
यहियागंज नक्खास बाजार ढाल
चौक कोनेश्वर मंदिर तिराहा के पास
आलमबाग कृष्णानगर ताने के सामने
राजाजीपुरम एवरेडी चौराहा
हजरतगंज जिलापूर्ति कार्यालय, राजभवन के पास

जनपद में राशन की दुकानें-1307
राशन कार्ड-990173
एपीएल- 858864
बीपीएल- 81197
अन्त्योदय-50112

इन अधिकारियों से करेंगे संपर्क
एडीएम (आपूर्ति)- 9415005006
जिलापूर्ति अधिकारी - 9415190441
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed