फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   राजकीय नलकूप के हौज में डूबा मासूम, मौत

राजकीय नलकूप के हौज में डूबा मासूम, मौत

Mon, 20 May 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Mon, 20 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बीकेटी के गांव बीकामऊ खुर्द में हमजोली के बच्चों के साथ राजकीय नलकूप में नहा रहा एक मासूम हौज में डूब गया। बच्चों की चीखपुकार पर दौड़े ग्रामीणों ने मासूम को निकाला लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। पुलिस ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बीकामऊ खुर्द के कमलेश रैदास का बेटा शिवम (3) शनिवार शाम गांव के अन्य बच्चों के साथ राजकीय नलकूप में नहाने गया था। सभी बच्चे ऊछल-कूद करते हुए नहा रहे थे। शिवम भी गर्मी से निजात पाने के लिए पानी में खेलने लगा। तेज बहाव के चलते वह खुद को संभाल नहीं सका। संतुलन ऐसा बिगड़ा कि तेज धार के साथ बहते हुए थोड़ी दूर स्थित नलकूप के हौज में जा गिरा। नहा रहे अन्य बच्चों ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू किया। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने बच्चों की चीखपुकार सुनी और मौके पर पहुंचे। इस बीच शिवम के डूबने की खबर पूरे गांव में फैल गई। उसकी मां आरती देवी अपने बड़े बेटे सत्यम को साथ लेकर रोते बिलखते मौके पर पहुंची। इस बीच गांव के लोग शिवम को बचाने के इरादे से हौज में कूद चुके थे। उन्होंने किसी तरह शिवम को हौज से निकाला। इस बीच उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे से पूरे गांव में मातम छा गया। शिवम के साथ खेल रहे बच्चे सहम गए। परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शिवम का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed