{"_id":"124-58472","slug":"Lucknow-58472-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजना वैज्ञानिक की पत्नी से छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजना वैज्ञानिक की पत्नी से छेड़खानी
Lucknow
Updated Tue, 14 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। विकासनगर के सेक्टर-सी में सोमवार रात नशे में धुत शोहदों ने एक परियोजना वैज्ञानिक की पत्नी से छेड़खानी की। विरोध पर बेखौफ शोहदों ने दंपती की जमकर पिर्टाई कर दी और विवाहिता के टॉप्स नोंच लिए। शोर सुनकर मोहल्ले वाले आ गए। भीड़ की मदद से दंपती ने एक शोहदे को दबोच लिया और जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि, एक भागने में सफल रहा। थाने पर शिकायत लेकर पहुंचे दंपती से एसओ विकासनगर ने भी अभद्रता की। एसओ का कहना है कि मामूली मारपीट की वारदात है। परियोजना वैज्ञानिक ने एसएसपी से मिलकर शिकायत करने की बात कही है। परियोजना वैज्ञानिक अंकित कुमार (काल्पनिक नाम) विकासनगर में एक किराए के मकान में रहते हैं। सोमवार रात खाना खाने के बाद अंकित पत्नी के साथ पार्क में टहलने गए थे। इसी दौरान शराब के नशे में धुत दो शोहदे उनकी पत्नी पर अश्लील टिप्पणी करने लगे। दोनों उनसे नजरें फेर आगे बढ़ गए। इसके बाद भी शोहदों ने पीछा नहीं छोड़ा। अंकित ने विरोध किया तो शोहदे उनसे मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने आई पत्नी के कान से टॉप्स नोंच लिए जिससे कान फट गया। दंपती शोहदों से भिड़ गया। शोर सुनकर सोसाइटी वाले भी आ गए। सभी ने एक को दबोच लिया और जमकर कर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। दंपती का आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर थाने गए तो एसओ विकासनगर अशोक यादव ने उनके साथ अभद्रता की। पूछने एसओ का कहना है कि मामूली मारपीट का मामला है। जांच की जा रही है। एसओ ने किसी की गिरफ्तारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन