फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   आधी रात को बत्ती गुल, उपकेंद्र पर हंगामा

आधी रात को बत्ती गुल, उपकेंद्र पर हंगामा

Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। शहर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। वीआईपी कॉलोनी हो या पुराने लखनऊ का इलाका कहीं पर भी बिजली संकट से राहत नहीं है। इस पर लोगों का गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। शनिवार आधी रात इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। वहीं, मुंशीपुलिया पर देर रात बिजली जाने के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा। शनिवार रात करीब 10:50 बजे इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र के तहत जानकीपुरम के सेक्टर एच में 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया। रात एक बजे तक बिजली नहीं आई तो 50-60 लोगों ने उपकेंद्र पर धावा बोलकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। बाद में उपकेंद्र ऑपरेटर ने इंजीनियरों से बात कराकर जल्द बिजली चालू कराने का वादा किया तब लोग शांत हुए। एसडीओ राम औतार ने ट्रांसफॉर्मर जलने की बात कही पर हंगामा होने से इन्कार किया। उन्होंने बताया कि रात करीब 2:15 बजे ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर को लगाकर बिजली चालू की गई। वृंदावन उपकेंद्र के तहत सेक्टर पांच में शनिवार रात एक बजे 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया। हालांकि जूनियर इंजीनियर डीके मिश्रा ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर तड़के चार बजे जला, जिसकी बिजली सुबह छह बजे चालू कर दी गई।
विज्ञापन

चिनहट पारेषण उपकेंद्र की सीटी फटी ः चिनहट 220 केवी पारेषण उपकेंद्र की सीटी बीते दो दिनों से लगातार फट रही है। पहले दिन शुक्रवार को सीटी फटी तो लोगों ने सेक्टर 14 उपकेंद्र पर बवाल किया। शनिवार शाम 7:30 बजे दोबारा सीटी फटी तो सेक्टर 14 ओल्ड एवं न्यू और एचएएल उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया। इसके चलते शनिवार रात 11:30 बजे लोग मुंशीपुलिया में सड़क पर उतर आए। पुलिस ने लाठी फटकारी तो लोगों ने उपकेंद्र का घेराव कर लिया। लोगों को तड़के पांच बजे बिजली का मिलना शुरू हुई। रविवार सुबह 7 बजे से कटे केबल को जोड़ने का कार्य किए जाने के कारण इंदिरानगर के सेक्टर 8 से 10 तक की बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed