फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   सुधरें वरना हद पार सकता है जनता का आक्रोश

सुधरें वरना हद पार सकता है जनता का आक्रोश

Mon, 06 May 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Mon, 06 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। ‘थाने आने से पहले व्यक्ति हजार बार सोचकर आता है कहीं शिकायत सुने जाने के बजाय उसी के साथ कुछ गलत न हो जाए। इससे पता चलता है कि लोगों के बीच पुलिस की छवि कैसी हो चली है।’ पब्लिक में पुलिस की छवि का यह आईना एसएसपी जे रविंदर गौड ने उन पुलिसकर्मियों को दिखाया जो थाने में लोगों की शिकायतें सुनने के लिए बैठाए गए हैं। मौका था ‘पब्लिक ग्रीवांस और पुलिस रिस्पांस’ विषय पर पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित वर्कशॉप का। इसमें लखनऊ के 43 थानों में बनाई गई सहायता डेस्क पर तैनात पुलिसकर्मी व अन्य अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

वर्कशॉप में पुलिसकर्मियों को फरियादियों से बेहतर व्यवहार करने और उनकी बात को सहानुभूतिपूर्वक सुनने के लिए प्रेरित किया गया। यहां पुलिस अधिकारियों के अलावा मनोचिकित्सक, आयोजन के सहयोगियों सहित खुद पुलिसकर्मियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि लोगों के बीच बेहतर छवि के लिए किस तरह काम करने की जरूरत है। डॉ. अर्चना ने समझाया कि जब पीड़ित थाने आते हैं तो उनके मन में अपनी पीड़ा किसी ऐसे व्यक्ति से साझा करने का ख्याल ज्यादा होता है जो उसका समाधान कर सके। ऐसे में पुलिस अगर उन्हें बिना बात सुने भगा देगी तो पूरे पुलिस सिस्टम के प्रति उनके मन में सम्मान कम होगा। वर्कशॉप में कैंट सीओ बबिता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रोटोकॉल ज्ञानप्रकाश चतुर्वेदी, एडीएम चतुर्थ रामकुमार गौतम और शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी अतुल अग्निहोत्री भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


दुराचार पीड़िताओं-परिवारों को देंगे काउंसलिंग
एसएसपी जे रविंदर गौड ने राजधानी में दुराचार की लगातार बढ़ रही घटनाओं पर कहा कि पुलिस जल्द ही विशेष टीम का गठन करेगी। इसमें क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला एक्टिविस्ट्स सहित पुलिस विभाग के भी लोग होंगे। यह टीम दुराचार पीड़िताओं के परिवारों को काउंसलिंग व मानसिक मजबूती के लिए मार्गदर्शन उपलब्ध करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


...वरना हद पार कर सकता है जनता का आक्रोश
एसएसपी ने पुलिस की कार्यशैली को पुलिसकर्मियों के बीच ही रखकर उन्हें झिंझोड़ा। इस दौरान उन्होंने कड़े शब्दों में पुलिस के मौजूदा रवैए की आलोचना करते हुए इनमें बदलाव लाने को कहा।
- आप देखते हैं जो व्यक्ति थाने आया है वो आपकी ‘सेवा’ कर सकता है या नहीं। अगर उसमें ‘लक्ष्मी’ का रूप दिखता है, तभी आप उसकी सेवा करते हैं, जबकि आपने पुलिस की नौकरी सभी की सेवा के लिए की है, खास-खास की सेवा के लिए नहीं।
- महिलाओं को देखकर आप कैसी टिप्पणियां करते हैं, हमें मालूम है। महिला पुलिसकर्मी चाहें तो खुद बिना वर्दी के थानों में जाकर इसे महसूस कर सकती हैं। इसे सुधारिए, जनता में पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। समय रहते इसे भांपिए।
- थाने आए गरीबों से आप कैसा व्यवहार करते हैं, बताने की जरूरत नहीं। उनकी बात तक आप नहीं सुनते, मामले क्या सुलझाएंगे। कई बार मैं अपने पास आई उनकी शिकायतें संबंधित थानों में ‘कृपया सुनवाई करें’ की नोटिंग डालकर भेजता हूं। कम से उनकी सुनवाई तो करो।

- जनता को लगने लगा है कि पुलिस लूटने, डराने, प्रताड़ित करने के लिए है, सेवा के लिए नहीं। अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखकर काम कीजिए वरना जनता का आक्रोश हद पार कर सकता है।

‘साब’ होने का रवैया छोड़ बनें मददगार
- शिकायत करने वाले से उस मेहमान की तरह व्यवहार करें जो आपके घर आया हो। कार्यस्थल भी आपका घर ही है।
- शिकायत सुनने से पहले फरियादी को पानी पिलाइए, उसे अहसास करवाइए कि उसके साथ जो गलत हुआ है, पुलिस उसे सुधारेगी, उसकी मदद करेगी।
- ‘साब’ होने का रवैया छोड़ दीजिए, आपको सिस्टम ने मौका दिया है कि जरूरतमंदों की मदद कर सकें, उसे पूरा कीजिए।
- फरियादी से मिली शिकायती पीली पर्ची पर 24 घंटे में कार्यवाही शुरू कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed