{"_id":"124-57509","slug":"Lucknow-57509-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपालदास नीरज को कैफी आजमी अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपालदास नीरज को कैफी आजमी अवार्ड
Lucknow
Updated Mon, 29 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। गीतकार और उप्र भाषा संस्थान के अध्यक्ष पद्मभूषण डा. गोपालदास नीरज को आगामी 10 मई को होने वाले एक समारोह में कैफी आजमी अवार्ड से नवाजा जायेगा। शायर-गीतकार कैफी आजमी की 11वीं बरसी के अवसर पर गोमतीनगर के संगीत नाटक अकादमी में होने वाले एक समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उन्हें इस अवार्ड से सम्मानित करेंगे। आल इंडिया कैफी आजमी अकादमी केसचिव सईद मेंहदी ने रविवार को बताया कि विभिन्न विद्याओं में सराहनीय कार्य करने वालों को ये अवार्ड दिया जायेगा। गोपालदास नीरज के अलावा शायर वसीम बरेलवी और एक पत्र प्रकाशित करने वाले महिला ग्रुप को भी ये अवार्ड दिया जायेगा। मौकेपर अभिनेत्री शबाना आजमी, गीतकार-पटकथा संवाद लेखक जावेद अख्तर भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन