{"_id":"124-57369","slug":"Lucknow-57369-124","type":"story","status":"publish","title_hn":" केजीएमयू में मरीजों की जिंदगी दांव पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू में मरीजों की जिंदगी दांव पर
Lucknow
Updated Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर में मरीजों की जिंदगी दांव पर लगी है। बृहस्पतिवार को अचानक ऑक्सीजन आपूर्ति में आई बाधा के बावजूद केजीएमयू प्रशासन चेता नहीं है। सिर्फ सभी ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करने के निर्देश प्रभारी शिक्षक और इंजीनियर को दिए गए हैं। मालूम हो कि केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में बृहस्पतिवार को अचानक ऑक्सीजन आपूर्ति की मुख्य पाइप लाइन में लीकेज हो गया था। इसकी वजह से ट्रॉमा वेंटीलेटर यूनिट और कई अन्य वार्डों में अचानक ऑक्सीजन का संकट पैदा हो गया था। जब मरीजों को अतिरिक्त ऑक्सीजन के बैकअप की जरूरत पड़ी तो पता चला कि ट्रॉमा सेंटर में ऑक्सीजन सिलेंडर ही नहीं हैं। इसके बाद आनन-फानन में सिलेंडर की व्यवस्था कर वेंटीलेटर यूनिट में मरीजों के पास पहुंचाए गए। इसके बाद उन्हें सिलेंडर से बैकअप दिया गया। हालत ये है कि इससे पहले भी एक बार केजीएमयू में ऑक्सीजन आपूर्ति ठप हो गई थी। तब पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर न होने के कारण एसजीपीजीआई से मदद लेनी पड़ी थी। इस हादस के बाद भी केजीएमयू प्रशासन के अधिकारी चेते नहीं और एक बार फिर मरीजों की जान के लाले ऑक्सीजन की आपूर्ति ठप हो जाने के कारण पड़ गए।
विज्ञापन