{"_id":"124-57290","slug":"Lucknow-57290-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मध्यांचल की माया विधायक समझ न पाए’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मध्यांचल की माया विधायक समझ न पाए’
Lucknow
Updated Fri, 26 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की बिलिंग एजेंसियों की मनमानी से आम जनता ही नहीं विधायकों को भी झटका लगा है। एजेंसियों ने आधा दर्जन विधायकों के आवास के चालू बिजली मीटरों को बंद दर्शा दिया कर उनकी बिलिंग आईडीएफ (इंस्ट्रूूमेंट डिफेक्ट फंक्शन) में करना शुरू कर दी। इससे विधायकों को दो तरफा चोट पहुंची एक तरफ से विद्युत लोड के आधार पर अधिकतम समायोजन यूनिट का बिल बनाते रहे वहीं दूसरी तरफ उनके मीटर की रीड़िग यूनिट बढ़ती रही। इन एजेंसियों की कारस्तानी महीने भर पहले उजागर हो चुकी लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को निगम की एजेंसियों एवं अधिकारियों के घालमेल का खुलासा तब हुआ जब परीक्षण खंड की टीम विधायकों के बंद मीटरों को बदलने पहुंची। पार्क रोड स्थित आवास के ऐसे चार विधायकों के मीटर बदले गये तो सबके दुरुस्त होने के साथ ही चलते पाए गए। ऐसे विधायकों ने कर्मियों से आईडीएफ को समझने की कोशिश की पर उनके पल्ले कुछ नहीं पड़ा तो कहा कि यह मध्यांचल की माया है मेरी समझ में न जाए। ऐसे विधायकों के मीटर की रीडिंग दर्ज कर ली गई है। इनके संशोधित बिल शुक्रवार को दिए जाएंगे। हालांकि दो विधायकों के मीटर बंद थे लेकिन उनकी बिलिंग रीडिंग के आधार पर हो रही थी। टीम ने ऐसे मीटरों को बदल कर नए मीटर लगा दिए हैं। इसके अलावा हुसैनगंज उपकेंद्र क्षेत्र में भी दो विधायकों के खराब बिजली मीटरों को बदला गया।
विज्ञापन