फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   किशोरी से हुआ दुष्कर्म, रिपोर्ट लिखी छेड़खानी की

किशोरी से हुआ दुष्कर्म, रिपोर्ट लिखी छेड़खानी की

Thu, 25 Apr 2013 02:37 PM IST
Lucknow
Lucknow Updated Thu, 25 Apr 2013 02:37 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। लड़कियों के खिलाफ लगातार वारदातें हो रही हैं, इसके बावजूद पुलिस अपराध अल्पीकरण के खेल से बाज नहीं आ रही है। बीकेटी क्षेत्र में दबंग ने सार्वजनिक हैंडपंप से पानी भर रही दलित किशोरी को खंडहर में घसीट कर दुष्कर्म किया, लेकिन पुलिस ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करके मामला दबाने की कोशिश की। बाद में ग्रामीणों के हंगामे पर पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाई और किशोरी को डॉक्टरी मुआयने के लिए भेजने के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दलित किसान की 13 वर्षीय बेटी रविवार रात हैंडपंप से पानी भरने गई थी। वहां दबंग वकील लोधी ने उसे दबोच लिया और पास के खंडहर में ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। इस पर वकील उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़ित किशोरी को लेकर पिता व परिवार के अन्य लोग बीकेटी थाने पहुंचे। हालांकि पुलिस ने पुरानी रंजिश की बात कहते हुए मामला संदिग्ध बताना शुरू किया। जांच के बाद कार्रवाई की बात सुनकर परिवार वालों ने नाराजगी जताई। इस पर पुलिस ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करके मामला दबाने की कोशिश की। इस बीच, पूरे गांव में बात फैल गई और तमाम लोग थाने पहुंच गए। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। मामला तूल पकड़ते देख पुलिस ने किशोरी को डॉक्टरी मुआयने के लिए अस्पताल भेजा और छेड़खानी की रिपोर्ट में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई। साथ ही गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। परिवार का आरोप है कि एक सिपाही समझौते के लिए दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

वहीं, एसओ विनोद यादव का कहना है कि किशोरी के पिता ने सोमवार रात छेड़खानी की तहरीर दी थी। इसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। इसके बाद किशोरी ने परिवार को दुष्कर्म की जानकारी दी। इस पर धारा बढ़ाने के साथ किशोरी को अस्पताल भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed