{"_id":"124-57091","slug":"Lucknow-57091-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर की गई थी नमिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला दबाकर की गई थी नमिता की हत्या
Lucknow
Updated Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। हजरतगंज के बालू अड्डा के संजय गांधीनगर स्थित अपने घर के बाथरूम में मृत मिली महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि के बावजूद सोमवार शाम तक हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। टालमटोल कर रही पुलिस मुंबई से आ रहे उसके भाई के बयान के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही है। जबकि दामाद पर ही हत्या का आरोप लगाने वाला पिता रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस के चक्कर लगा रहा है। उधर, पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रविवार सुबह बालू अड्डा के संजय गांधीनगर निवासी नमिता उपाध्याय घर के बाथरूम में मृत मिली थी। गले पर रस्सी से कसने के निशान थे। नगर निगम कर्मी राजेश का कहना था कि वह सुबह दिल्ली से लौटा तो घर के दरवाजे खुले पड़े थे। अंदर जाने पर बाथरूम में नमिता का शव पड़ा था। उधर सूचना पर पहुंचे नमिता के पिता अतुल उपाध्याय ने राजेश पर ही हत्या का आरोप लगाया था। रिटायर्ड शिक्षक अतुल ने पुलिस पर भी समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। अतुल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बावजूद पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। उधर, सुल्तानगंज चौकी प्रभारी ओपी यादव का कहना है कि मृतक का भाई राजेश मुंबई में नौकरी करता है। बहन की मौत की सूचना पर वह आ रहा है, उससे बातचीत के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही पिता के आरोप पर नमिता के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन