{"_id":"124-56959","slug":"Lucknow-56959-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्यन ग्रुप के छह ठिकानों पर छापा ः दो करोड़ के कारोबार पर टैक्स चोरी का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्यन ग्रुप के छह ठिकानों पर छापा ः दो करोड़ के कारोबार पर टैक्स चोरी का अनुमान
Lucknow
Updated Sun, 21 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने शनिवार को आर्यन ग्रुप यानी यश फूड्स कंपनी के छह कारोबारी ठिकानों पर एक साथ छापामारी की। इस दौरान रेस्टोरेंट के लिए खरीदी गई सामग्री में गोलमाल का खुलासा हुआ। मौके पर जितना स्टॉक पाया गया, उतने के बिल नहीं मिले। इस पर सभी ठिकानों से कारोबारी दस्तावेजों को सीज कर दिया गया। अधिकारियों का मानना कि आर्यन ग्रुप ने करीब दो करोड़ रुपए के कारोबार पर टैक्स की अदायगी नहीं की है।
लखनऊ जोन के जोनल एडिशनल कमिश्नर बीपी सिंह एवं एसके गंगे ने संयुक्त रूप से बताया कि छापे के लिए छह टीमों का गठन किया गया था, जिसकी निगरानी ज्वाइंट कमिश्नर को सौंपी गई थी। इन टीमों ने दोपहर 12:15 बजे एक साथ राजीव खन्ना के आर्यन ग्रुप के महात्मा गांधी मार्ग स्थित मुख्यालय, रेस्टारेंट एवं बैंक्वेट हॉल, अलीगंज के कपूरथला, गोमतीनगर के विवेकखंड और भूतनाथ की जनप्रिया मार्केट स्थित रेस्टोरेंट पर छापा मारकर शाम तक छानबीन की। इस दौरान सभी टीमों ने सबसे पहले रेस्टोरेंट में रॉ मटेरियल के स्टॉक को नोट किया। इनमें से अधिकतर के खरीद बिल नहीं मिले। इसके बाद रेस्टोरेंट के कैश मेमो की जांच करके उन्हें सीज कर लिया गया। फौरी जांच में वाणिज्य कर चोरी पाए जाने पर सभी जगहों के अभिलेख यानी अकाउंट बुक, रॉ मटेरियल खरीद बिल, कैश मेमो, बिल बुक, लूज पर्चे और बैंक्वेट हॉल के बुकिंग रजिस्टर आदि को सीज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इन अभिलेखों की सोमवार से जांच शुरू होगी।