फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   ट्रेन की चपेट में आया आटो, परखच्चे उड़े

ट्रेन की चपेट में आया आटो, परखच्चे उड़े

Mon, 15 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Mon, 15 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गोमती नगर विस्तार के खरगापुर रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार देर रात जरा सी लापरवाही के चलते ऑटो चालक की जान जोखिम में पड़ गई। ट्रेन के आगमन पर बंद हो रहे रेलवे क्रॉसिंग पार करने की जल्दबाजी में ऑटो चालक ट्रेन के चपेट में आ गया। जबकि उसका साथी आटो छोड़कर भाग गया। ट्रेन की टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़ गए और सौ मीटर तक चालक समेत ऑटो घसीटता चल गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

मूलरूप से सीतापुर निवासी रामू का बेटा राम रहीस उर्फ राहुल (22) गोमतीनगर विस्तार में खरगापुर में झुग्गी झोपड़ी डालकर रिश्तेदारों के साथ रहता है। राम रहीस के पिता गांव में रहते हैं। जबकि, राम रहीस अपने चाचा दिलीप के साथ ऑटो चलाता है। दिलीप के मुताबिक, राम रहीस रोजाना की तरह रविवार सुबह ऑटो लेकर निकला था। रात साढ़े नौ बजे उसने फोन कर बताया वह घर आ रहा है। थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि राम रहीस ट्रेन की चपेट में आग गया है। खरगापुर रेलवे क्रॉसिंग के गेटमैन खादिम रसूल ने बताया कि रात करीब 9.40 बजे एक माल गाड़ी ने क्रॉसिंग पार किया। उसके बाद गेट खोल दिया। थोड़ी ही देर बाद गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन के आने की जानकारी मिली जिस पर गेट बंद करने लगा। कई ऑटो व बाइक वाले क्रॉसिंग में जबरन घुसने लगे। गैटमैन ने किसी तरह गेट बंद करने की कोशिश की। तभी एक ऑटो चालक जबरन क्रॉसिंग पार करने की कोशिश करने लगा। चालक ने जबरन ऑटो को गेट में घुसा दिया। ऑटो को पीछे से एक व्यक्ति धक्का दे रहा था। जबरदस्ती करने पर ऑटो रेलिंग से टकरा गई जिससे चालक अनियंत्रित हो गया। तब तक गोरखपुर से दिल्ली जा रही सुपरफास्ट गोरखधाम एक्सप्रेस रेलवे क्रॉसिंग के करीब आ गई। ट्रेन के आने पर ऑटो को धक्का दे रहा व्यक्ति भाग निकला। जबकि ऑटो चालक ट्रेन को नहीं देख सका और ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की रफ्तार इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और ट्रेन में फंसकर चालक सौ मीटर तक घिसटता चला गया। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई। दिलीप ने घायल ऑटो चालक की पहचान अपने भतीजे राम रहीस के रूप में की। सूचना पर पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

-
चालक जबरन रेलवे क्रासिंग में घुस रहा था। गेट बंद करते समय जबरदस्ती में ऑटो गेट के रेलिंग से टकराई। वह फिर भी नहीं माना जिसके चलते ऑटो गोरखधाम एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। चालक घायल है। मामले के जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, सीनियर डीजीएम, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल
-
गेटमैन ने बरती लापरवाही
घायल चालक राम रहीस के चाचा दिलीप का आरोप है कि गेट नंबर 186एसी के गेटमैन खादिम रसूल भी हादसे के प्रति उतना ही जिम्मेदार है जितना राम रहीस। उसका कहना था कि माल गाड़ी गुजरने के बाद गेट कीपर को रेलवे गेट खोलना ही नहीं चाहिए था। इसलिए क्योंकि दूसरी ट्रेन भी आ रही थी। गेटमैन ने जानबूझकर गेट खोला या फिर किसी वाहन को पास करने के लिए गेट खोला। पुलिस इस मामले की भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed