{"_id":"124-56169","slug":"Lucknow-56169-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे-बाजे से मंच पर निकली नंदा राजजात यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे-बाजे से मंच पर निकली नंदा राजजात यात्रा
Lucknow
Updated Tue, 09 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। प्राचीन ऐतिहासिक धार्मिक यात्रा नंदा राजजात यात्रा की झलक सोमवार को नगर में दिखी। पारंपरिक वेशभूषा में सजे दर्जन भर से अधिक कलाकारों ने माता की पालकी के साथ नाचते-गाते और आराधना करते यात्रा निकाली तो पूरा पंडाल 12 सालों में एक बार निकाली जाने वाली इस यात्रा के दीदार को सांसें रोक खड़े हो गए। झूलेलाल पार्क में चल रहे उत्तराखंड महोत्सव में सोमवार को अंतिम दिन आध्यात्मिक माहौल के बीच जमीन से जुड़ी संस्कृतियों के महोत्सव ने विदाई ली। आखिरी दिन यहां विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शाम के मुख्य अतिथि सूबे के कोषागार मंत्री राजेन्द्र चौधरी रहे। उन्होंने यहां समाज के चल रहे कार्यों में सरकार की ओर से सहयोग किए जाने का भरोसा दिलाया। सांस्कृतिक संध्या का आगाज ‘ओम नम: शिवाय’, ‘जय गणेश जय गणेश...’ वंदना के साथ हुआ। पिंडर घाटी उत्थान समिति चमोली से आए कलाकारों ने यहां नंदा राजजात यात्रा निकाली तो लोग भावविभोर हो उठे। उत्तराखंड में नंदा राजजात यात्रा 12 सालों में एक बार निकाली जाती है। जो उत्तराखंड के तमाम गांवों से शुरू होकर शिवजी के निवास स्थान हिमालय तक पहुंचती है। यात्रा के हर पड़ाव पर स्थानीय देवी-देवता भी इस यात्रा में जुड़ते जाते हैं। यात्रा मंच पर उतारी गई। इसके बाद यहां स्वर्ण हंस डांस एकेडमी, डांस इंडिया डांस के कलाकारों ने भरतनाट्यम समेत अन्य डांस प्रस्तुतियां दी। मध्य प्रदेश से आए कलाकारों के बाद यहां श्री राम औद्योगिक अनाथालय के बच्चों ने भी मंच पर अपनी कला से दिल जीता। परिषद की ओर से यहां बच्चों को ऊंट और घोड़ों की सवारी के साथ झूले झुलाए गए। नैनीताल से आए लोक कलाकार शिरोमणी भतरौंजी शेरूदा ने लोकगीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मीडिया प्रभारी हेमंत सिंह ने बताया कि महोत्सव में हुई तमाम प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा मेहंदी प्रतियोगिता में बीना पाण्डेय, सविता गौतम और प्रणिता बिष्ट को पुरस्कृत किया गया। महोत्सव का आखिरी दिन होने के चलते यहां जुटे लोगों ने खूब शॉपिंग की।
विज्ञापन