{"_id":"124-55384","slug":"Lucknow-55384-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या, प्रदर्शन
Lucknow
Updated Fri, 29 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। चौक में वहशी दरिंदे ने नौ साल के मासूम छात्र से दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। घिनौने कृत्य के बाद छात्र की लाश गिरधारा सिंह इंटर कॉलेज परिसर के मकबरा स्थित झाड़ियों में फेंककर वहशी फरार हो गए। छात्र होलिका दहन की रात से लापता था। पिता ने चौक थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार तड़के पुलिस ने झाड़ियों से शव बरामद किया है। छात्र के गर्दन की हड्डी टूटी हुई है और गर्दन, पेट व दाहिने पैर पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। उसके गुप्तांग के मांस बाहर लटक रहे थे। पुलिस को घटना स्थल के पास से इंजेक्शन व दो सीरिंज भी मिले हैं। पुलिस तफ्तीश कर रही है। शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर, दोपहर को घर वालों ने बाजारखाला चौराहे पर छात्र का शव रखकर प्रदर्शन किया। वे हत्या आरोपियों गिरफ्तार करने व पाटा नाला पुलिस चौकी के एक दीवान के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। एसीएम-टू व सीओ बाजारखाला ने दीवान को हटा कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया और प्रदर्शन खत्म कराया।
चौक में नौबस्ता के धोबी सराय निवासी पप्पू वर्मा, अपनी पत्नी गुड्डी, बेटे निर्दोष उर्फ विलाल (13) व साहिल (11) के साथ रहता है। पप्पू का छोटा बेटा हर्ष उर्फ बॉबी (9) यशोदा देवी बाल शिक्षा निकेतन में चौथी का छात्र था। पप्पू के मुताबिक, होलिका दहन की रात करीब आठ बजे हर्ष घर से खाना खाकर होलिका दहन देखने के लिए निकला और देर रात घर वापस नहीं लौटा। उसके वापस न आने पर पिता ने खोजबीन की और फिर बुधवार सुबह पप्पू ने चौक कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पप्पू का कहना है कि रात दो बजे तक मोहल्ले वालों ने हर्ष को डांस करते देखा। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। दोपहर में मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि चौक के गिरधारा सिंह इंटर कॉलेज परिसर में मकबरा स्थित झाड़ियों में एक बच्चे का शव पड़ा है। पुलिस पहुंची तो पाया कि छात्र के गर्दन की हड्डी टूटी है, गर्दन, पेट व दाहिने पैर पर गहरे घाव के निशान हैं। उसके दाहिने पैर व गुप्तांग का मांस भी बाहर लटक रहा था। पुलिस की मानें तो छात्र पर धारदार हथियार से भी चोट पहुंचाई गई। पुलिस को घटना स्थल के पास से इंजेक्शन व दो सीरिंज भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि इससे साफ है कि इस कृत्य में नशेबाजों का हाथ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया बच्चे के साथ दुष्कर्म की बात सामने आ रही है। घटना से नाराज इलाके के लोग दोपहर करीब ढाई बजे, पोस्टमार्टम के बाद पप्पू व उसके रिश्तेदार बच्चे का शव लेकर बाजारखाला चौराहे पहुंचे और चौक के पाटा नाला पुलिस चौकी के दीवान वंशराज के खिलाफ लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि सूचना मिलने के बाद भी दीवान वंशराज ने हर्ष को खोजने में रुचि नहीं ली। सूचना पर एसीएम नंदलाल व सीओ बाजारखाला सर्वेश कुमार मिश्र ने दीवान को चौकी से हटाकर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। उसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया। उधर, हर्ष का शव मिलने पर चौक पुलिस ने गुमशुदगी को हत्या में तरमीम कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। एसीएम ने हर्ष के घर वालों को दस हजार रुपए आर्थिक मदद भी की और सरकार से मदद दिलाने का आश्वासन दिया। बाजारखाला चौराहे पर हर्ष के घर वालों के जाम लगाने से जबरदस्त जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने एक घ्ंाटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
लापता नशेबाज पर संदेह ः नौ वर्षीय हर्ष से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले ने स्मैक व कोकीन का नशा कर रखा था अथवा वह विकृत मानसिकता का है। चौक पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में तो ले लिया है लेकिन, उसे एक नशेबाज पर संदेह है। पुलिस का कहना है कि नौबस्ता में एक नशेबाज रहता है, जो बच्चों से दुष्कर्म के मामले में जेल ज चुका है। वह फिलहाल लापता है। पुलिस पप्पू के घर आने वाले व छात्रों व अन्य संबंधियों के बारे में भी पता कर रही है।
विज्ञापन
सिर थाम कर बैठ गई तंगहाल मां ः लखनऊ। मजदूरी करके किसी तरह परिवार चला रहे पप्पू-गुड्डी बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मासूम बेटे का शव देखते ही सिर थाम कर बैठ गए। दरअसल, उसके पास एक भी रुपया नहीं था। लोगों के दिलासा देने पर मां रोते हुए बोली- कहां से लाऊं कफन, कैसे ले जाऊं लाश। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद दूसरे लोगों ने गुड्डी का दुखड़ा सुना तो उनसे भी नहीं रहा गया। लोगों ने चंदा एकत्र करके गुड्डी की बेटे के कफन और शव ले जाने की व्यवस्था की।