फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   डॉक्टर से दरोगा ने मांगी घूस, सस्पेंड

डॉक्टर से दरोगा ने मांगी घूस, सस्पेंड

Sun, 24 Mar 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sun, 24 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट कोतवाली के एक दरोगा ने जालसाजी के आरोपी डॉक्टर को जेल का खौफ दिखाकर घूस मांगी। दरोगा के बढ़ते दबाव से घबराए डॉक्टर ने आला अफसरों से शिकायत की। एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर सीओ गोमतीनगर को जांच सौंपी है। एसएसपी जे रविंदर गौड ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ चले अभियान में चिनहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ अजय सिंह ने विधायक चौराहा स्थित सांई क्लीनिक के संचालक डॉ निर्भय सक्सेना के खिलाफ 2 मार्च को जालसाजी का मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी के डॉ निर्भय सक्सेना एलोपैथ विधि से मरीजों का इलाज कर रहा था। शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो मार्च को सांई क्लीनिक पर छापा मारा तो डॉ निर्भय सक्सेना भाग निकला। क्लीनिक से विभिन्न दस्तावेज व पर्चे बरामद हुए। चिनहट पुलिस ने डॉ अजय की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके तफ्तीश विशेष श्रेणी के दरोगा रामबरन पांडेय को सौंपी थी। आरोप है कि दरोगा ने तहकीकात के बहाने डॉ निर्भय सक्सेना से संपर्क साधा। उसे मामला बहुत ही गंभीर बताते हुए जेल का खौफ दिखाना शुरू किया। इसके बाद मुकदमा खत्म करने के एवज में मोटी रकम की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर जेल भेजने की धमकी दे रहा था। इससे परेशान डॉ निर्भय ने पुलिस अफसरों को जानकारी दी। प्रथमदृष्टया शिकायत सही नजर आने पर एसएसपी ने एसआई रामबरन पांडेय को निलंबित कर दिया और सीओ गोमतीनगर विद्यासागर मिश्रा को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed