{"_id":"124-55052","slug":"Lucknow-55052-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगा साहित्य का उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगा साहित्य का उत्सव
Lucknow
Updated Sat, 23 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में भी जयपुर केसाहित्य उत्सव की तर्ज पर लखनऊ साहित्य उत्सव की नींव पड़ने जा रही है। गोमतीनगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार से शुरू होने वाले पहले लखनऊ लिटरेरी फेस्टिवल-2013 में साहित्यिक गतिविधियों की रौनक रहेगी। इसमें देशभर से 75 लेखक-साहित्यकार जुटेंगे। लखनऊ सोसाइटी की ओर से होने वाले आयोजन का उद्घाटन सुबह 10 बजे से होगा। हिरोको फूजीवारा की वंदना से समारोह का आगाज होगा। पहले दिन सांस्कृतिक संध्या का आकर्षण फरीदकोट बैंड की लाइव परफॉर्मेंस रहेगी। फेस्टिवल के प्रोग्राम डायरेक्टर मो. वसीम ने बताया कि दोनों दिन सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक आयोजन स्थल के अंजुमन, महफिल और मुलाकात हॉल में 50 साहित्यिक इवेंट होंगे।
कविता और उर्दू शायरी पर चर्चा ः पहले दिन समकालीन हिंदी कविता-लोकप्रियता की चुनौती पर बेकल उत्साही, कवि नरेश सक्सेना समेत अन्य वक्ता चर्चा करेंगे। इसके अलावा दोपहर 3:30 बजे से शारिब रुदौलवी, मलिकजादा मंजूर, सईद नकवी, अनीस अशफाक उर्दू शायरी में लखनऊ का मुकाम तलाशेंगे। शाम को उर्दू भाषा सिखाने के लिए वर्कशॉप ‘आती है उर्दू जुबान आते-आते’ भी होगी।
अतुल सिखाएंगे फिल्म स्क्रिप्ट लिखना ः पटकथा लेखक अतुल तिवारी की कार्यशाला में लोगों को फिल्म की स्क्रिप्ट लिखना सिखाई जाएगी। शाम को यहां ‘अवधी कल आज और कल’ पर भी बेकल उत्साही लोगों से रूबरू होंगे। इसके अलावा गीतकार नीलेश मिश्रा अपने ट्रूप के साथ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
कॉमिक्स पर भी चर्चा ः कॉमिक्स केपात्रों और उनके उद्भव को लेकर कॉमिक लेखक अनुपम सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। वे यहां अप्पू पेन, अनिरुद्ध सिंह, मनीष गुप्ता, जुगल मोदी और अनुपम सिन्हा जिप जैम जूम-द फ्यूचर कामिक यूनिवर्स पर विचार साझा करेंगे।
महिला सशक्तीकरण पर जोर ः सुबह के सत्र में ‘महिला सशक्तीकरण-अभिव्यक्ति का हक’ विषय पर होने वाले चर्चा सत्र में डाली ठकोरे, प्रो. रूपरेखा वर्मा, टॉम अल्टर और सबा नकवी हिस्सा लेंगी। दोपहर 2 बजे से ‘सोशल नेटवर्क-द न्यू एज मंत्र’ पर विशेषज्ञ चर्चा के लिए जुटेंगे।
पुस्तकों का होगा विमोचन ः पहले दिन यहां मुजफ्फर अली की ‘ए लीफ टर्न्स येलो’, सबा नकवी की ‘इन गुड फेथ’, जुगल मोदी की ‘टोके’, नीलेश मिश्रा की ‘याद शहर’, स्कंद शुक्ला की ‘स्कंद स्पंद’ और अप्पू पेन की किताब ‘हाला हाला निप’ का विमोचन होगा।