फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   नहर में मिला मुनीम का शव

नहर में मिला मुनीम का शव

Mon, 18 Mar 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Mon, 18 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज। मोहनलालगंज में सनमाइका फैक्ट्री के मुनीम अनूप सिंह का शव रविवार दोपहर नगराम क्षेत्र में इंदिरा नहर में उतराता मिला है। नहर से निकाले तिरपाल में बेटे का शव देखते ही पिता गश खाकर गिर गया। पुलिस ने शिनाख्त की कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सीओ मोहनलालगंज जनक प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि एसआई आनंद पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम हत्या आरोपी प्रमोद व शब्बीर को लेकर अनूप का शव तलाशने निकली थी। साथ में अनूप के पिता रनवीर सिंह व रिश्तेदार अलंकेश सिंह भी थे। पुलिस टीम जेल रोड पर इंदिरा नहर के किनारे के रास्ते नगराम की तरफ बढ़ रही थी। तीन किमी दूर अचली खेड़ा रेगुलेटर के पास रस्सी से बंधा तिरपाल उतराता नजर आया। प्रमोद व शब्बीर ने उसे पहचान लिया। पुलिस ने गोताखोर बुलाकर तिरपाल निकलवाया। खोलने पर उसमें अनूप का शव निकला। उसकी कनपटी व सीने पर गोली मारी गई थी। बेटे का शव देखते ही रनवीर गश खाकर गिर गया। होश आने पर रनवीर व अलंकेश ने शव की शिनाख्त अनूप के रूप में की। मालूम हो, फैजाबाद के एक व्यापारी से सवा लाख रुपए लेकर लौट रहे मुनीम अनूप सिंह की बुधवार रात पिकप डाला मालिक कुलदीप सैनी, ड्राइवर नितिन सैनी ने अपने साथी शब्बीर, प्रमोद व बाबू की मदद से हत्या कर नगदी लूट ली थी। लाश को तिरपाल में बांधकर इंदिरा नहर में फेंक दिया था। मुनीम के लापता होने पर फैक्ट्री मालिक मनोज जायसवाल ने कुलदीप व नितिन पर रकम के लालच में अपहरण का आरोप लगाते हुए दोनों को पुलिस के हवाले किया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को तीन अन्य आरोपियों को बंदी बनाया और शव की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed