{"_id":"124-54437","slug":"Lucknow-54437-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब महंगा होगा घर का सपना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब महंगा होगा घर का सपना
Lucknow
Updated Thu, 14 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। आम आदमी के घर का सपना और महंगा होने वाला है। आवास विकास परिषद अगले महीने से अपनी संपत्तियों की कीमतों में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी कर रहा है। आवास आयुक्त ने बढ़ी हुई दरों को हरी झंडी दे दी है। नई दरें पहली अप्रैल से प्रभावी होंगी। परिषद में मंगलवार को आलाधिकारियों की विशेष बैठक हुई थी, जिसमें बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया गया। सूत्रों के अनुसार जमीनों के रेट में 16 लेकर 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। इनमें जो योजनाएं सफल हैं, वहां दरों को 50 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है। हालांकि जो योजनाएं सफल नहीं हैं या जिनकी मांग कम है, वहां दरों को यथावत रखा गया है। आवास आयुक्त रुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि रेट बढ़ोतरी सामान्य प्रक्रिया है। हर साल दरें रिवाइज की जाती हैं। बढ़ी हुई दरें अप्रैल से लागू की जाएंगी।
विज्ञापन