फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   ठंडाई पीकर 20 की बिगड़ी तबीयत

ठंडाई पीकर 20 की बिगड़ी तबीयत

Mon, 11 Mar 2013 05:31 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Mon, 11 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मानकनगर के आरडीएसओ कॉलोनी स्थित सनातन धर्म मंदिर में रविवार को ठंडाई पीने से बीस लोग बीमार हो गए। इसके बाद हड़कंप मच गया। लोगों को आरडीएसओ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर तीन को ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। अस्पताल के सीएमएस के मुताबिक, ठंडाई में अत्यधिक मात्रा में भांग मिली होने की वजह से घटना हुई। उन्होंने कहा कि ठंडाई की सैंपलिंग लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर सनातन मंदिर में भक्ति संगीत समारोह का आयोजन किया गया था। इस मौके पर पूजा-अर्चना के बाद सुबह 10.30 बजे स्थानीय लोगों ने ठंडाई वितरित की गई। हालांकि इसे पीने के एक घंटे बाद एक व्यक्ति को उल्टियां शुरू हो गईं। हालत ज्यादा बिगड़ने पर वितरण व्यवस्था देख रहे कर्मियों ने उसे आरडीएसओ अस्पताल भिजवाया। उधर, आधे घंटे के अंदर देखते ही देखते ठंडाई पीने वाले 20 लोगों की तबीयत खराब हो गई, जबकि इनमें से कई लोग बेहोश हो गए। इसके बाद हड़कंप मच गया और मंदिर में ठंडाई का वितरण बंद कराया गया। आनन-फानन में लोग पीड़ितों को अस्पताल लेकर भागे। बीमार पड़ने वालों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, जिसके बाद रविवार शाम 13 लोगों को तबीयत ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई, जबकि चार अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राजीव श्रीवास्तव ने बताया ठंडाई में भांग की मात्रा ज्यादा होने की वजह से लोगों की तबीयत बिगड़ी। तीन लोगों संजीव तिवारी, उनकी मां उर्मिला तिवारी व बलदेव को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। बीमार होने वालों में गगन, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, अश्विनी, अनुपमा, विजया कुमार, कमला देवी, कृष्णा कुमारी, दुर्गा बहादुर, एस अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, मृदुला अस्थाना, रवि कुमार, प्रियंका अग्रवाल, रितेश सिंह, अंकित और अभिषेक मीणा शामिल हैं। सीएमएस ने बताया कि ठंडाई का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। आरडीएसओ कॉलोनी के सनातन मंदिर में इस तरह का आयोजन सात वर्षों से लगातार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed