फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन धरे गए

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन धरे गए

Tue, 05 Mar 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Tue, 05 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग में रविवार रात वहशी दरिंदों ने दुकान से सामान लेने गई एक किशोरी (14) को कमरे में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी बचाव के लिए चीखती-चिल्लाती रही पर दरिंदों को रहम नहीं आया। शोर सुनकर बेटी को तलाश रहे घरवालों ने दरवाजा तोड़ा और तीन आरोपियों को दबोच लिया। लोगों ने आरोपियाें की जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण और आरोपियों के कपड़ों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, तेलीबाग इलाके में रहने वाले एक मजदूर की बेटी सुषमा (काल्पनिक नाम) रविवार रात 9.30 बजे पड़ोस में किराने की दुकान से सामान खरीदने गई थी। उसके काफी देर तक वापस न लौटने पर घरवालों को फिक्र हुई और वे तलाश में निकले। वह उसे ढूंढ़ रहे थे कि अचानक एक कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। घरवालों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया पर कोई हरकत नहीं हुई। इस पर सुषमा के भाई ने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में किशोरी के अलावा तीन और लोग मौजूद थे। तीनों के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। खून से लथपथ बेटी को देखकर मजदूर व अन्य परिजन सन्न रह गए। सभी ने तीनों युवकों को दबोच लिया और जमकर धुनाई की। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

युवकों की पहचान तेलीबाग के लौंगाखेड़ा निवासी मोनू (18), दिनेश (28) व बाबू (30) के रूप में हुई है। तीनों दोस्त हैं। मोनू ट्रैक्टर पर क्लीनर है, जबकि दिनेश व बाबू ट्रैक्टर चलाते हैं। पीड़ित किशोरी ने बताया कि वह दुकान से सामान लेकर लौट रही थी कि रास्ते में तीनों ने उसे रोक लिया। इसके बाद जबरन खींचते हुए कमरे में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed