फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   घर से निकले तीन छात्र लापता

घर से निकले तीन छात्र लापता

Thu, 28 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Thu, 28 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ (ब्यूरो)। राजधानी में मंगलवार को दो अलग-अलग क्षेत्रों में घर से निकले तीन छात्र रहस्यमय हालात में लापता हो गए। गुडंबा में दोस्त के घर किताब लेने गया छात्र वापस नहीं लौटा, जबकि वजीरगंज में स्कूल के लिए निकले दो छात्र देर शाम तक घर नहीं पहुंचे। तीनों के घरवालों ने काफी ढूंढ़ने के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस के मुताबिक, वजीरगंज के खेमा दो जान मशकगंज निवासी व आलमबाग टेलीफोन एक्सचेंज में कैशियर शमीम का बेटा ताबिश (14) राजाजीपुरम स्थित एसकेडी एकेडमी में नवीं का छात्र है। पिता के मुताबिक, मंगलवार सुबह ताबिश दुबग्गा निवासी अपने सहपाठी शउद अखलाक (14) के साथ उसकी स्कूटी से स्कूल जाने के लिए निकला था। उसने स्कूल से ट्यूशन पढ़कर लौटने की बात कही थी, लेकिन दोनों शाम तक घर नहीं लौटे। फोन मिलाने पर मोबाइल स्विच ऑफ मिला। हर जगह तलाश के बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई है। सर्विलांस से दोनों के मोबाइल फोन की आखिरी लोेकेशन चारबाग में मिली। इसके बाद पड़ताल में स्कूटी चारबाग स्थित छोटी लाइन स्टेशन के सामने स्टैंड के अंदर खड़ी पाई गई। दोनों के परिजनों के मुताबिक घर से एक जोड़ी कपड़े भी गायब हैं। उधर, गुडंबा क्षेत्र के फूलबाग कॉलोनी निवासी सहजराम का बेटा पुष्पेंद्र यादव (15) कक्षा दस का छात्र है। मंगलवार को वह सुबह 11 बजे अपने दोस्त के यहां किताब लेने के लिए कहकर निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। काफी तलाशने के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने गुमशुदगी रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed