{"_id":"124-53235","slug":"Lucknow-53235-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग छात्रा के साथ दो युवकों ने किया रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग छात्रा के साथ दो युवकों ने किया रेप
Lucknow
Updated Sun, 24 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। सरोजनीनगर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह निकली एक नाबालिग छात्रा को दो युवकों ने जबरन आम के बाग में खींचकर व मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ गैंगरेप किया। छात्रा के विरोध करने पर दरिंदों ने रस्सी से गला कसकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर दरिंदे किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। पीड़ित छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। मगर, दरिंदों के डर से परिजन इसकी शिकायत करने थाने नहीं जा सके। शनिवार को काफी हिम्मत करके पीड़ित परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने मामले का मुकदमा दर्ज कर घटना के मुख्य आरोपी व उसके नौकर को गिरफ्तार कर लिया और छात्रा को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, सरोजनीनगर निवासी राजेन्द्र सिंह की 16 वर्षीय बेटी पिंकी सिंह (दोनों काल्पनिक नाम) कक्षा दस की छात्रा है। शुक्रवार की सुबह वह अकेले निकली थी। वहां पहले से मौजूद गांव के गगन पुत्र जितेंद्र सिंह व उसके नौकर गोलू ने उसको जबरदस्ती पकड़ लिया और एक आम के बाग में खींच ले गये। इन दोनों युवको ने पहले उससे छेड़छाड़ की और बाद में पिंकी के मुंह में कपड़ा ठूस कर जबरन उसके साथ दुराचार किया। इसी बीच पीड़िता के मुंह में ठुंसा कपड़ा निकल गया और उसने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। इस पर मामला खुलने के डर से दरिंदों ने उसके गले में रस्सी कसकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। लेकिन पीड़ित छात्रा का शोर सुनकर शौच के लिए निकले मोहल्ले के लोग दौड़ पडे़। मोहल्ले वासियों को आता देख दोनों युवक पिंकी को किसी से बताने पर उसे व उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। ग्रामीणों के मुताबिक, गगन की मोहल्ले में बहुत दबंगई है। इसके भय के चलते उसके परिजन थाने नहीं गये। लेकिन काफी हिम्मत करने के बाद शनिवार को पीड़ित छात्रा के परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने मामला दर्ज करने बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी गगन व उसके नौकर गोलू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़ित छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन