{"_id":"124-53231","slug":"Lucknow-53231-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि ने परीक्षाओं में खत्म की स्वकेेंद्र प्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि ने परीक्षाओं में खत्म की स्वकेेंद्र प्रणाली
Lucknow
Updated Sun, 24 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने वार्षिक परीक्षाओं में स्वकेंद्र परीक्षा प्रणाली समाप्त करने का फैसला किया है। अभी तक निजी कॉलेजों या नकल के लिए संवेदनशील कॉलेजों की ही परीक्षा दूसरे केंद्रों पर कराई जाती थी। हालांकि अब लविवि प्रशासन ने राजकीय एवं एडेड कॉलेजों में भी स्वकेंद्र परीक्षा प्रणाली समाप्त कर दी है। यहां के छात्र भी दूसरे परीक्षा केंद्रों पर जाकर परीक्षा देंगे, लेकिन गर्ल्स कॉलेजों में पहले की भांति स्वकेंद्र व्यवस्था बरकरार रखी गई है।
लविवि की स्नातक कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 4 मार्च से शुरू हो रही हैं। शनिवार को लविवि प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी। 47 परीक्षा केंद्रों पर एक लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। कुलपति जी. पटनायक ने कॉलेज के प्राचार्यों के साथ बैठक कर परीक्षा की तैयारियों के बाबत निर्देश दिए। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक प्रो. अकील अहमद ने इस बार की परीक्षा से स्वकेंद्र प्रणाली समाप्त करने की जानकारी दी। उनका कहना था कि शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन परीक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। उधर, प्राचार्यों ने शिक्षक आंदोलन के चलते परीक्षा बहिष्कार की स्थितियों से भी अवगत कराया। इस पर कुलपति ने परीक्षाओं तक बहिष्कार खत्म होने की उम्मीद जताई।